Vistaar NEWS

Madhya Pradesh में धान उपार्जन का आखिरी दिन आज, अब तक MSP पर करीब 43 लाख मी‍ट्रिक टन की हुई खरीदी

farmers

किसान

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है. 24 जनवरी को प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों पर MSP (समर्थन मूल्य) पर धान खरीदी का आखिरी दिन है. अब तक राज्य में 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा बालाघाट, कटनी, सतना और जबलपुर में धान का उपार्जन हुआ है.

आज धान खरीदी का आखिरी दिन

मध्य प्रदेश में MSP पर आज धान खरीदी का आखिरी दिन है. यानी अब MSP पर प्रदेश में धान उपज की खरीद नहीं होगी. राज्‍य सरकार ने खरीफ सीजन 2024-25 में धान खरीद के लिए 45 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्‍य तय किया था. अब तक प्रदेश में 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है. ऐसे में सरकार खरीदी के लक्ष्‍य से 2 लाख मीट्रिक टन पीछे है. इस बात की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दी.

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि 21 जनवरी तक धान खरीदी केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 6 लाख 61 हजार 777 किसानों से 42 लाख 95 हजार 161 मीट्रिक टन यानी करीब 43 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है.

किसानों के खाते में ट्रांसफर की गई राशि

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने आगे जानकारी दी कि अब तक किसानों के आधार से लिंक बैंक खातों में 7855 करोड़ 98 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है, जबकि‍ खरीदी गई धान में से 38 लाख 18 हजार 332 मीट्रिक टन को ट्रांसपोर्ट किया जा चुका है. कुल 11 लाख 79 हजार 448 मीट्रिक टन धान राइस मिलर्स को भेजी जा चुकी है. बता दें कि किसानों को सामान्‍य धान के लिए MSP पर 2300 रुपए और ग्रेड-ए धान के लिए 2320 रुपए MSP मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- महेश्वर में MP कैबिनेट की बैठक आज; शराबबंदी-शराब दुकानों की नीलामी समेत इन बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

किस जिले में कितनी धान खरीदी गई (आंकड़े मीट्रिक टन में)

Exit mobile version