Vistaar NEWS

MP News: मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग से कई लोग बीमार, मुंडन के कार्यक्रम में कई लोगों ने किया था सामूहिक भोजन

People suffering from food poisoning were taken to hospital in Mandsaur.

मंदसौर में फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर के तुरकिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सहभोज के आयोजन के बाद गांव में एक के बाद एक कई लोग अचानक बीमार हो गए. गांव के एक परिवार में आयोजित मुंडन के कार्यक्रम में सहभोज के बाद अचानक कई लोग फुड पायजनिंग का शिकार हो गए. आनन-फानन में लोगों का गांव में ही उपचार शुरु किया गया. जबकि चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया.

खाद्य पदार्थों के सैंपल की जांच में जुटी टीम

सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला तुरकिया गांव में पहुंचा. खुद जिला स्वास्थ्य अधिकारी गोविंद सिंह चौहान भी गांव में पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली. डाक्टरों के मुताबिक सभी लोगों की तबीयत प्राथमिक उपचार के बाद सही है और सभी खतरे से बाहर हैं. प्रशासन की टीम खाद्य पदार्थो की सैंपल ले लिया है और आगे की जांच में जुट गया है.

गर्मियों में फूड प्वाइजनिंग का ज्यादा खतरा

गर्मियां बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए खाने-पीने की चीजों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. इस साल अप्रैल महीने में ही रिकॉर्ड गर्मी हुई है. मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पारा 40 डिग्री के पार निकल गया है. कुछ जिलों में तो 44 डिग्री तक तापमान देखा गया. हालांकि पिछले 24 घंटों से आंधी और बारिश के कारण लोगों को कुछ राहत है. लेकिन गर्मी के मौसम में खाना जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में डॉक्टर्स की सलाह है कि सुबह का बना हुआ खाना शाम को ना खाएं. या फिर खाने को फ्रीज में जरूर रखें. नहीं तो फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही डॉक्टर्स दिन में छाछ, मट्ठा और लस्सी पीने की सलाह देते हैं.

ये भी पढ़ें: MP News: 13 महीने के मासूम के गले में फंसा कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन, अटक गई सांसें, 15 मिनट में डॉक्टर ने निकाल दिया

Exit mobile version