AICC ने किया संगठनात्मक फेरबदल, MP कांग्रेस के सहप्रभारी बदले
मध्य प्रदेश कांग्रेस भवन (फाइल फोटो)
MP Congress Sah Prabhari: AICC ने देशभर में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारियों को बदल दिया है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय विभागों के लिए कुल 81 AICC सचिवों की नियुक्ति और पुनर्नियुक्ति की सूची जारी की.
MP कांग्रेस में चार नए सह प्रभारी बनाए गए
जारी सूची के मुताबिक, एमपी कांग्रेस में चार नए सह प्रभारी बनाए गए है. नीतू वर्मा, पाल भाई अंबालिया, अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव को MP कांग्रेस का सह प्रभारी बनाया गया है. वहीं, प्रदेश के तीन नेताओं को अलग राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है.पूर्व विधायक कुणाल चौधरी को उत्तर प्रदेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे को पंजाब और भूपेंद्र मरावी को झारखंड का सह-प्रभारी (AICC सचिव) बनाकर भेजा गया है.

खबर अपडेट की जा रही है…



