Vistaar NEWS

‘सुगम परिवहन सेवा योजना शीघ्र प्रारंभ करेंगे’, CM मोहन यादव का ऐलान; पहले चरण में 1,164 मार्गों पर 5 हजार से ज्यााद बसें

CM Dr. Mohan Yadav (File Photo)

CM डॉ मोहन यादव(File Photo)

MP News: सुगम परिवहन सेवा योजना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा है कि जल्द ही सुगम परिवहन सेवा योजना को शुरू किया जाएगा. सीएम मोहन यादव ने कहा है कि आमजन के लिए सुरक्षित, सुगम और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है. सीएम ने बताया कि बसों को दो चरणों में चलाया जाएगा. पहले चरण में 5 हजार से ज्यादा बसें चलाने की योजना है.

2 चरणों में 7 क्षेत्रों में चलाई जाएंगी बसें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आगे कहा, ‘बेहतर लोक परिवहन आसान यात्रा का साधन ही नहीं, प्रदेश के सामाजिक और आर्थिक विकास की जीवन रेखा भी है. ग्रामीण नेटवर्क विस्तार, महिला सुरक्षा और प्रदेश के नागरिकों को संस्थागत लोक परिवहन की सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार तीव्र गति से कम कर रही है.’

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना 2 चरणों में चलाई जाएगी. इसके लिए प्रदेश में 7 क्षेत्र इंदौर, उज्जैन, भोपाल (नर्मदापुरम सहित), जबलपुर, सागर, ग्वालियर (चंबल सहित) एवं रीवा (शहडोल सहित) निर्धारित किए गए हैं. पहले चरण में चलाई जाने वाली बसों के लिए क्षेत्रीय मुख्यालयों से उपनगरीय क्षेत्रों तक विस्तारित मार्ग मंजूरी की विभागीय अधिसूचना भी जारी कर दी गई है.

‘2 सालों में 5,206 बसों का संचालन किया जाएगा’

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि योजना के पहले चरण में कुल 5,206 बसों का संचालन किया जाएगा. इन बसों का संचालन 1,164 मार्गों पर 2 सालों में किया जाएगा. इस दौरान सभी बसों की सुचारू मॉनिटरिंग के लिए एक दक्ष एवं इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट मैंनेजमेंट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है. इन 5 हजार से ज्यादा बसों में इंदौर क्षेत्र के कुल 121 मार्गों में कुल 608 बसें, उज्जैन क्षेत्र के 120 मार्गों में 371 बसें, और भोपाल क्षेत्र के 104 मार्गों में 398 बसें, चलाईं जाएंगी. योजना के अंतर्गत चलाई जाने वाली सभी बसों का रंग एक जैसा होगा.

ये भी पढ़ें: भोजशाला पर फैसले के बाद पहला शुक्रवार आज, महाआरती की जाएगी, मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Exit mobile version