Vistaar NEWS

MP News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, 5 हजार से ज्यादा ‘Driving Licences’ निरस्त, आप भी कर लें चेक

driving licences

ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त

MP News: एमपी में ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर सामने है. मध्य प्रदेश में करीब 5000 से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए गए हैं. दरअसल प्रदेश में पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरई) द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलागा गया था. ये अभियान 26 अप्रेल से लेकर 10 मई 2026 के बीच 15 दिन के लिए चलाया गया. इन 15 दिनों में पुलिस ने ताबड़तोड़ चलानी कार्रवाई की.

ट्राफिक नियमों के साथ खिलवाड़ करना पड़ा भारी

इस चेकिंग अभियान के दौरान लोगों के ट्राफिक नियमों के साथ खिलवाड़ करना भारी पड़ गया. पुलिस के मुताबिक पूरे प्रदेश में हेलमेट नहीं पहनने वाले दो पहिया वाहन चालकों के 98 हजार चालानी कार्रवाई की गई है. जिससे 2.87 करोड़ से अधिक की रकम वसूली गई है. इस दौरान नियमों का उलंघ्घन करने वालो पर भी पुलिस ने भंगीर कार्रवाई की और पूरे प्रदेश में करीब 5253 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए.

चेंकिंग दौरान वाहन चालकों की लापरवाही

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सबित कई जिलों में हेलमेट लगाए बिना दो पहिया वाहन चलाने वालों की निगरानी के लिए करीब 20 टीम तैयार की गई थी. ये टीम किसी भी रास्ते पर अचानक चेकिंग करती थी इस दौरान भी कई लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नियम तोड़ने की वजह से जब्त कर उसे निलंबित कर दिया गया था.

क्या है कहती है एनसीआरबी की रिपोर्ट

गौरतलब है कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक की मौत हेलमेट न पहनने की वजह सड़क दुर्घटना में 75 प्रतिशत लोगों से हुई. साल 2024 में प्रदेश में 55,711 सड़क दुर्घटनाएं हुई, जिसमें 16,831 लोगों की मौत हुई. जिसमें सीटबेल्ड और हेलमेट नहीं लगाना मौतों का सबसे बड़ा कारण निकलकर सामने आया है.

ये भी पढे़ं: MP में काफिला निकालने पर BJP के 7 नेता तलब, PM की अपील के बाद संगठन और सरकार सख्त; प्रदेश अध्यक्ष के सामने देंगे जवाब

Exit mobile version