Vistaar NEWS

MP News: मुरैना में चंबल से अवैध रेत खनन का मामला, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, गोबर के ढेर से पकड़ा गया लोडर

morena illegal sand mining police action

मुरैना में अवैध रेत खनन का मामला

MP News: (मुरैना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट) मुरैना में नवागत एसपी धर्मराज मीणा के आने के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन दिमनी थाना पुलिस की आज की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है. पुलिस ने बुधवार (20 मई) शाम प्रेसनोट जारी कर दावा किया कि बघपुरा घाट पर अवैध रेत उत्खनन करते हुए करीब 10 लाख रुपये का लोडर जब्त किया गया.

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

इधर बीती रात से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पुलिस के दावे पर संदेह खड़ा कर दिया है. वीडियो में वही लोडर गांव में गोबर के घूरे भरते समय पुलिस द्वारा जब्त किया जाता दिखाई दे रहा है. ऐसे में लोगों के बीच चर्चा है कि आखिर पुलिस ने मौके की तस्वीरें जारी क्यों नहीं कीं और थाने पर खींचे फोटो से क्या साबित करना चाहती है.

ये भी पढ़ें: मुरैना महापौर ने सरेआम उड़ाई कानून की धज्जियां, तलवार से सार्वजनिक मंच पर काटे 5 केक, वीडियो वायरल

स्थानीय नागरिकों का क्या कहना है?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस वास्तव में घाटों पर कार्रवाई कर रही है तो जिले के अन्य सक्रिय घाटों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई दिखनी चाहिए. मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

Exit mobile version