Vistaar NEWS

MP बोर्ड की 10-12वीं क्लास की आज से द्वितीय परीक्षा, CM मोहन यादव बोले- सपने कभी रुकते नहीं, सही मौके का इंतजार करते हैं

mp board second exam

एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा

MP Board Second Exam: एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं क्लास की द्वितीय परीक्षा आज से शुरू हो रही है. इससे उन छात्रों को लाभ मिलेगा जो अपने रिजल्ट में सुधार चाहते हैं या जो असफल हो गए हैं. ये परीक्षाएं 7 मई से 25 मई तक चलेंगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो संदेश जारी कर शुभकामना संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि सपने कभी रुकते नहीं, सही मौके का इंतजार करते हैं.

सीएम ने क्या कहा?

सीएम ने कहा कि इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है. इसी तरह 10वीं के रिजल्ट भी अच्छे रहे हैं, लेकिन कुछ स्टूडेंट्स सफल नहीं हो सके थे. ऐसे बच्चों के लिए मध्य प्रदेश में ‘द्वितीय परीक्षा’ मौके की शुरुआत 7 मई से हो रही है. परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को मेरी तरफ से अग्रिम शुभकामनाएं.

‘खुद को साबित करने का मौका है’

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वीडियो संदेश में कहा कि मैं हर परिक्षार्थी से कहना चाह रहा हूं कि एक रिजल्ट आपके पूरे भविष्य की कहानी तय नहीं कर सकता है. राज्य सरकार ये अवसर इसी दिशा में एक खास पहल है. ये महज योजना नहीं बल्कि स्टूडेंट्स के सपनों को फिर से उड़ान देने का संकल्प है. ये उन बच्चों के लिए उम्मीद की नई किरण है जो 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में किसी वजह से असफल रहे या परीक्षा ही नहीं दे सके थे.

ये भी पढ़ें: Ujjain Simhastha 2028: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुटा रेलवे, 15 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चलेगी 7800 ट्रेनें!

उन्होंने कहा कि द्वितीय परीक्षा विद्यार्थियों के लिए एक नई शुरुआत है. ये एक ऐसा अवसर, जहां आप अपनी मेहनत को फिर साबित कर सकते हैं. अपने आत्मविश्वास को दोबारा खड़ा कर सकते हैं और अपने टारगेट के और करीब पहुंच सकते हैं. वहीं, अब प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं 7 मई से शुरु हो रही हैं.

Exit mobile version