Vistaar NEWS

एनीमिया नियंत्रण में एमपी नम्बर 1 राज्य, डिप्टी CM बोले- स्वस्थ्य नागरिक ही विकसित मध्य प्रदेश की नींव

Madhya Pradesh became the number one state in anemia control.

एनीमिया नियंत्रण में मध्य प्रदेश नंबर एक राज्य बना.

MP News: मध्य प्रदेश ने एक और खिताब अपने नाम किया है. एनीमिया मुक्त बनने में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एमपी देश में नंबर एक बन गया है. एनीमिया मुक्त भारत(ABM) इंडेक्स 2025-26 की रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है. एबीएम इंडेक्स में मध्य प्रदेश ने सर्वाधिक 92.1 अंक हासिल किए हैं. वहीं इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को इसकी बधाई दी है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य नागरिकों से ही विकसित मध्य प्रदेश की नींव है.

सभी जिलों के स्कूलों में फोलिक एसिड वितरण की फुल रिपोर्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 महीन से 59 महीने के बच्चों में राज्य ने आईएफए कवरज 80 परसेंट से ज्यादा, जबकि गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं में 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया. इसमें सबसे खास रहा फोलिक एसिड वितरण, जिसमें राज्य में फुल रिपोर्टिंग रही. सभी जिलों में स्कूलों में पूरे एक साल तक लगातार रिपोर्टिंग चलती रही. जिसका फायदा राज्य को हुआ.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, हेल्थ स्टाफ ने घर-घर जाकर वितरित की किट

मध्य प्रदेश को एनीमिया नियंत्रण में नंबर एक बनाने में आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर हेल्थ स्टाफ तक सभी ने भरपूर योगदान दिया. स्कूल के हेल्थ स्टाफ ने घर-घर जाकर बच्चों, किशोरियों और महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड की गोलियां और सिरप बांटे. सभी जिलों में फोलिक एसिड वितरण करने की फुल रिपोर्टिंग करने वाला मध्य प्रदेश एक मात्र राज्य रहा.

आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ा

एनीमिया नियंत्रण में पिछले साल आंध्र प्रदेश पिछले साल नंबर एक पर था. लेकिन इस बार आंध्र प्रदेश की रैंकिग में गिरावट हुई है और वह नंबर दो पर पहुंच गया है. इसके बाद तीसरे नंबर तेलंगाना जो कि पिछले साल भी इसी नंबर पर रहा था. वहीं तमिलनाडु 7वें स्थान से चौथे स्थान से पहुंच गया और छत्तीसढ़ पिछली बार की तरह ही इस बार भी 5वें स्थान पर ही काबिज है.

ये भी पढे़ं: राजा रघुवंशी हत्याकांड में 4 आरोपियों की जमानत खारिज, कोर्ट के सामने नहीं टिक सकी कोई दलील

Exit mobile version