Vistaar NEWS

MP News: एमपी के नए ACS होम होंगे IAS संजय दुबे, बंदोपाध्याय और श्रीवास्तव के रिटायरमेंट के बाद पीएस नीरज मंडलोई और अनुपम राजन भी होंगे प्रमोट

IAS officers can be promoted in MP.

MP में IAS अफसरों का प्रमोशन हो सकता है.

Govt. Employee Promotion: मध्य प्रदेश के अगले एसीएस होम संजय दुबे होंगे. दुबे अभी मध्य प्रदेश में होम डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी हैं. 31 मई को एसीएस अश्वनी राय के रिटायरमेंट के बाद संजय दुबे का प्रमोशन होगा और गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव बनेंगे. इसके अलावा कर्मचारी चयन मंडल बोर्ड के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय के रिटायर होने के बाद नगरीय विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई भी प्रमोट होंगे.
उनके साथ मध्य प्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन भी अतिरिक्त मुख्य सचिव बनेंगे.

दरअसल राजस्व मंडल में पदस्थ अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी अश्विनी राय तीन दिन बाद रिटायर होने जा रहे हैं. राय के रिटायरमेंट के बाद सबसे पहले सीनियरिटी के आधार पर संजय दुबे का प्रमोशन तय है. इसके बाद तीन और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रैंक के अधिकारी रिटायर इसी साल होने वाले हैं. अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी संजय बंदोपाध्याय अगस्त में रिटायर होंगे. उनके रिटायर होने पर एक पोस्ट वेकेंट होगी. इस पर प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई प्रमोट होंगे. ऐसे ही अपर मुख्य सचिव पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग की मलय श्रीवास्तव नवंबर में रिटायर होंगे. उनके रिटायरमेंट पर एक पद और खाली होगा. वरिष्ठता के आधार पर प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी अनुपम राजन भी प्रमोट होंगे.

ये भी पढे़ं: इंदौर नगर निगम पर Congress का हल्ला बोल, जनधन का हिसाब दो, जवाब दो अभियान के तहत किया धरना प्रदर्शन

अग्रवाल को मिला केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय प्रति नियुक्ति पर पदस्थ केंद्रीय टेलीकम्युनिकेशन मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभाव दिया गया है. ऊर्जा मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल के अवकाश पर जाने के कारण मध्य प्रदेश कैडर के साल 1992 बैच के अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज अग्रवाल को 9 जून तक अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम की प्रतिनियुक्ति 2 साल के लिए बढ़ाई गई है. मरकाम तत्कालीन सरकार में 2021 से मध्य प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर है.

Exit mobile version