Vistaar NEWS

MP News: मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, महिला आरक्षक को कमरे में किया कैद, वर्दी भी फाड़ी

MP News

मऊगंज में पुलिस की टीम पर हमला

MP News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के सुकुलगवा गांव से कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. चोरी के एक मामले की विवेचना करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने अचानक हमला बोल दिया. पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की, मारपीट और बंधक बनाने की कोशिश से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना ने साफ कर दिया कि अब अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वे पुलिस कार्रवाई को भी खुली चुनौती देने लगे हैं.

हिला आरक्षकों को घर में बंद करने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक जानेन्द्र कुमार पटेल अपनी टीम के साथ संदेही के घर पूछताछ करने पहुंचे थे. इसी दौरान महिला आरक्षक जैसे ही घर के अंदर पहुंचीं, आरोपियों के परिजनों ने अचानक गेट बंद कर पुलिस टीम को अंदर ही कैद करने का प्रयास किया. माहौल देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया. आरोपियों ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की की और उनकी वर्दी तक फाड़ दी.

पुलिस वाहन के सामने लेटकर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

हमले में आरक्षक सत्यम बागरी और रेखा पाण्डेय घायल हो गए, जबकि उप निरीक्षक पटेल के पैर में भी चोट आई है. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पुलिस वाहन के सामने लेटकर रास्ता रोकने की कोशिश की और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया.

3 आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

घायल पुलिसकर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरोज तिवारी, रिंकू उर्फ अमन तिवारी और संगीता तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि शासकीय कार्य में बाधा, लोक सेवकों पर हमला और बंधक बनाने जैसे गंभीर मामलों की विवेचना जारी है तथा आरोपियों पर जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढे़ं- उज्जैन में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा! ‘लड्डू-मिठाई’ जैसे कोड वर्ड, व्हाट्सएप चैट से खुली पोल, जानें क्या है मामला

Exit mobile version