Vistaar NEWS

भोपाल से मेरठ जा रहा एमपी पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

Road accident

सांकेतिक तस्वीर

MP News: भोपाल के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में डॉक्टर से लूट के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने मेरठ जा रही क्राइम ब्रांच की टीम का वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. टीम में शामिल करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

भोपाल के सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाके में से एक श्यामला हिल्स में टीबी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को पहले बाइक सवार ने टक्कर मारी, फिर उनकी आंखों में मिर्ची झोंककर 11 तोला सोने का कड़ा, कीमती घड़ी और नकदी लूट ली.

इस तरह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया

प्रोफेसर कॉलोनी में रहने वाले डॉक्टर मनोज वर्मा जो शासकीय सेवा के साथ-साथ शाहजहांनाबाद में निजी क्लीनिक संचालित करते हैं. हर रोज की तरह दो घंटे साइक्लिंग करने के बाद लौट रहे थे. जैसे ही वे किलोल पार्क पहुंचे तो उन्हें जानबूझकर एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची झोंक दी. जेपी अस्पताल और हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया गया.

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा…’, कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस

पीड़ित डॉक्टर ने क्या कहा?

इस हादसे के बारे में पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि टक्कर से उनका कूल्हा टूट गया. आरोपियों ने पूरे इलाके की रेकी की थी, इसके बाद घटना को अंजाम दिया.

Exit mobile version