Vistaar NEWS

भोपाल से दिल्ली तक हलचल, राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की लिस्ट तैयार, जल्द हो सकता है उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

mp rajya sabha elections

फाइल फोटो

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. इसको लेकर पार्टियों के बीच हलचल भी तेज हो गई है. लेकिन सबसे बड़ी बात तो ये है कि एमपी में खाली हुई 3 सीटों में से 2 सीटें भाजपा के खाते में तय मानी जा रही है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर नेताओं का पैनल भाजपा आलाकमान के पास दिल्ली भेज दिया गया है. वहीं तीसरी सीट पर पार्टी की तरफ कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारने की बात सामने आई है.

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया

बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 1 से 8 जून तक चलनी है. ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी अगले 1 से 2 दिनों में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है. खबरों की मानें तो इस चुनाव में भाजपा के केवल दो ही प्रत्याशी मैदान में होंगे. पार्टी इस बार सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी मैदान में उतारने जा रही है. हो सकता है पार्टी एक सीट पर सामन्य वर्ग का प्रत्याशी उतारे जबकि दूसरी सीट पर ओबीसी या एसटी प्रत्याशी उतार सकती है.

जातीय समीकरण साधने की तैयारी में है पार्टी

खबरें ये भी हैं कि महिला सीट से किसी ऐसी महिला प्रत्याशी को उतार सकती है जो कि आदिवासी समुदाय से आती हो. चर्चा ये भी है कि मध्य प्रदेश भाजपा की तरफ से दिल्ली जो नेताओं का पैनल भेजा गया है कि उसमें कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा का नाम शामिल है. कैलाश विजय वर्गीय मोहन सरकार में कैबिनेट मिस्टर हैं. पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इसी मुलाकात के बाद से उनकी दिल्ली जाने की अटकलें तेज हो गए हैं.

नरोत्तम मिश्रा का नाम भी है आगे

नरोत्तम मिश्रा की बात करें तो उन्हें लंबे समय से पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी देने की सोच रही है. ऐसे में उनका नाम भी सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है. अगर भाजपा सवर्ण समीकरण साधने की सोच रही है तो फिर राज्यसभा के लिए नरोत्तम मिश्रा का नाम भी सामने आ सकता है. इसके अलावा पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया का नाम भी राज्यसभा की रेस में शामिल है. उन्हें भी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा अक्सर सामने आती रहती है.

ये भी पढे़ं- इंदौर में गैस की किल्लत बनी मुसीबत! IET गर्ल्स हॉस्टल में 300 रुपये बढ़ी मेस फीस, बढ़े दामों पर छात्राओं ने जताया विरोध

Exit mobile version