Vistaar NEWS

MP Summer Heat Turns Deadly: एमपी में आसमान से बरस रही आग, 42 जिलों में लू की चेतावनी

MP Weather Heatwave Health Crisis

सांकेतिक तस्वीर

Doctors Warn Dangerous Heatwave Alert: मध्य प्रदेश के कई शहर इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग (IMD) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के लगभग सभी संभागों में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 22 मई से 28 मई के बीच मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका है. खासतौर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.

सबसे गर्म रहा छतरपुर

सबसे ज्यादा तापमान 46 डिग्री सेल्सियस छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव में दर्ज किया गया. भोपाल में पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि इंदौर में यह 40.4 डिग्री तक जा पहुंचा. रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. इसके अलावा हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम था.

इन जिलो में रेड अलर्ट

शनिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 42 जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है. टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना के लिए रेड अलर्ट जारी है, वहीं ग्वालियर समेत 21 जिलों के लिए भीषण लू की स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 18 जिलों भोपाल, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर में लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अभी और तीखी होगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के साथ ही गर्मी और ज्यादा तीखी हो सकती है. विभाग ने 26 मई तक के लिए जारी पूर्वानुमान में साफ कहा है कि पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा. वहीं 31 मई तक तापमान अपने चरम पर पहुंच सकता है.

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

Exit mobile version