MP Weather Update Today: इन दिनों मध्य प्रदेश के कई शहर आसमान से बरसने वाली आग का समाना कर रहा है. इस प्रचंड गर्मी में लोगों को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिन के समय धूप में बाहर निकला भी मुश्किल हैं. राज्य के 20 से ज्यादा जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
स्कूलों की छुट्टी का ऐलान
वहीं ज्यादातर जिलों में जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. प्रदेश में गर्मी का आलग ये है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. शुक्रवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में बदलाव के आसार हैं. . मौसम विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग की अपील
लगातार बढ़ते तापमान को लेकर मौसम विभाग ने लोगों से अपना बचाव करने की अपील की है साथ ही एडवाइजरी भी जारी कर दी है. लोगों से कहा गया है कि वे दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें. बिना काम दोपहर के समय बाहर निकलने से बचे. बच्चे और बुजुर्गों का खासतौर पर ध्यान रखें.
इन शहरों में बढ़ा तापमान
बीते दिन गुरूवार की बात करें तो प्रदेश के 5 बड़े शहरों में तापमान 40 के पार या उसके आसपास दर्ज किया गय है, जिनमें जबलपुर में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41 डिग्री, ग्वालियर में 40.8 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री और उज्जैन में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
ये भी पढे़ं: Bhopal News: विदेशी फंडिंग से दो बहनों का धर्मांतरण, पुलिस ने आरोपी दाऊद के पिता के सामने घर की कुर्की की
