Bhopal News: विदेशी फंडिंग से दो बहनों का धर्मांतरण, पुलिस ने आरोपी दाऊद के पिता के सामने घर की कुर्की की

पुलिस ने ये कार्रवाई आरोपी दाऊद के पिता के सामने की है. हालांकि आरोपी दाऊद अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. बताया जा रहा है कि विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का खेल चल रहा था.
The police confiscated the house in front of the father of Dawood Ahmed, the mastermind of the conversion.

धर्मांतरण के मास्टर माइंड दाऊद अहमद के पिता के सामने पुलिस ने घर की कुर्की की.

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण के मामले में आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दो सगी बहनों का बहला-फुसलाकर धर्मांतरण किया गया था. जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी दाऊद अहमद के भोपाल वाले घर पर कुर्की की कार्रवाई की है. पुलिस ने ये कार्रवाई आरोपी दाऊद के पिता के सामने की है. हालांकि आरोपी दाऊद अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. बताया जा रहा है कि विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण का खेल चल रहा था.

कनाडा से गैंग को ऑपरेट करता है मास्टर माइंड

पूरा मामला गांधी नगर स्थित रिलायबल हाइटेक सिटी कॉलोनी का है. यहां धर्मांतरण गैंग का मास्टरमाइंड आरोपी दाऊद अहमद फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी कनाडा में रहकर पूरे गैंग को ऑपरेट करता है. धर्मांतरण का मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है. आरोपी का पता लगते ही आगरा पुलिस की टीम भोपाल आई थी. पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार कर रहे थे.

भोपाल पुलिस की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

थाना गांधी नगर पुलिस के मुताबिक 2 सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में आगरा की पुलिस भोपाल आई थी. इसके बाद स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में आगरा पुलिस ने आरोपी दाऊद अहमद के भोपाल स्थित घर की कुर्की करते हुए घर का सारा सामान जब्त कर लिया. कुर्की की कार्रवाई 228/25, धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराएं और बीएनएसएस की धारा 85 समेत अन्य में की गई है. कुर्की की पूरी कार्रवाई को दाऊद अहमद का पिता जावेद भी देखता रहा.

विदेश से हो रही थी फंडिंग

आगरा पुलिस के मुताबिक धर्मांतरण का खेल काफी दिनों से चल रहा था. लेकिन धर्मांतरण गैंग का तब भंडाफोड़ हुआ, जब आगरा की दो सगी बहनों का धर्मांतरण करवा दिया गया. जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पूरा खेल विदेशी फंडिंग से चल रहा था. फिलहाल पुलिस का कहना है कि धर्मांतरण से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और मास्टर माइंड दाऊद अहमद की तलाश जारी है.

ये भी पढे़ं: ‘मुझे पार्टी ने हिदायत दी है’, CM से मुलाकात के बाद नरम पड़े MLA प्रीतम लोधी के तेवर, बोले- Party का नुकसान नहीं कराएंगे

ज़रूर पढ़ें