नागपुर-इंदौर वंदे भारत पर उज्जैन में पथराव, यात्रियों में दहशत, खिड़कियों के शीशे टूटे

Ujjain Vande Bharat Stone Pelting: पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है. पड़ताल और पूछताछ की जा रही है. इस घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है. अब ट्रेन के कोच के ग्लास टूटने की तस्वीरें सामने आई हैं.
nagpur indore vande bharat stone pelting near ujjain railway station

उज्जैन: नागपुर इंदौर वंदे भारत पर पथराव

Ujjain Vande Bharat Stone Pelting: नागपुर से इंदौर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में उस समय चीख-पुकार मच गई, जब ट्रेन पर पथराव होने लगा. इससे कोच को नुकसान पहुंचा और शीशे टूट गए. रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही. इसके साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

5 कोच की खिड़कियों को पहुंचा नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार (25 मई) को महाराष्ट्र के नागपुर से ट्रेन इंदौर जा रही थी. इसी बीच ट्रेन उज्जैन रेलवे स्टेशन पहुंची. जानकारी के मुताबिक स्टेशन 200 मीटर दूर गदा पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया. इससे ट्रेन के सी-6, सी-7, सी-8, सी-9 और E-1 के शीशे टूट गए. अच्छी बात ये रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा.

पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है. पड़ताल और पूछताछ की जा रही है. इस घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है. अब ट्रेन के कोच के ग्लास टूटने की तस्वीरें सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें: Ujjain: उज्जैन में 7 साल का वंश बना बाल आरक्षक, एसपी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

‘सभी यात्री सुरक्षित’

रेलवे PRO मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारी जांच कर रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं. RPF थाना प्रभारी नरेंद्र यादव का कहना है कि उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना पहली बार हुई है.

ज़रूर पढ़ें