Vistaar NEWS

MP विधानसभा में नारी वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया वॉकआउट, कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Madhya Pradesh Legislative Assembly (File Photo)

मध्य प्रदेश विधानसभा(File Photo)

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को पेश हुआ नारी वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव पारित हो गया है. हालांकि इस दौरान विपक्ष ने ये कहते हुए वॉक आउट कर दिया कि संशोधन अस्वीकार है. मध्य प्रदेश विधानसभा में संशोधन प्रस्ताव के लिए सोमवार को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया था.

ध्वनि मत से पारित हुआ प्रस्ताव

मध्य प्रदेश में नारी वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया है. प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्वाइंट आफ आर्डर देते हुए संशोधन पर मतदान आवश्यक नहीं है. वहीं कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट करते हुए बाहर आकर जमकर हंगामा किया.

‘कांग्रेस ने हमेशा माताओं-बहनों के साथ अन्याय किया’

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर लेकर मध्य प्रदेश विधानसभा में सोमवार को एक दिन का विशेष सत्र का आयोजन किया गया था. ये सत्र लगभग 8 से 9 घंटे चला. प्रस्ताव पास होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ने कहा, ‘आज विधानसभा में संकल्प पारित हुआ है. हमारे लगभग सभी विधायक मौजूद थे. उनके पूरे विधायक तक मौजूद नहीं थे. जो कांग्रेस के विधायक नहीं आए, वह भी हमारे प्रस्ताव से सहमत थे. कांग्रेस ने माताओं और बहनों के साथ अन्याय किया है. हम महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलवाकर रहेंगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

Exit mobile version