MP में आंधी-बारिश के साथ नौतपा की शुरुआत, 45 जिलों में हीटवेव अलर्ट; 28 मई से गरज-चमक के साथ गिर सकता है पानी

तपा के शुरुआती 3 दिनों यानी 27 मई तक भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा. हालांकि 28 मई से प्री मानसून के संकेत हैं. 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.
Symbolic Picture.

सांकेतिक तस्वीर.

Nautapa Heatwave MP Alert: मध्य प्रदेश में 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है. भीषण गर्मी के बीच कुछ जिलों में आंधी-बारिश देखने को मिली है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 45 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. अनुमान के मुताबिक नौतपा के शुरुआती 3 दिनों यानी 27 मई तक भीषण गर्मी का दौर देखने को मिलेगा. हालांकि 28 मई से प्री मानसून के संकेत हैं. 14 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

खजुराहो और नौगांव एक बार फिर सबसे गर्म

मध्य प्रदेश में खजुराहो और नौगांव एक बार फिर सबसे गर्म रहे. सोमवार को खजुराहो का पारा तो 47 डिग्री के पार निकल गया. खजुराहो में तामपान 47.2 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 46.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को प्रदेश के 6 जिलों में तापमान 45 डिग्री, 6 जिलों में 44 डिग्री के पार दिखाई दिया. नौतपा की शुरुआत होते ही जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर बारिश के कारण दो तरह का मौसम देखने को मिला है. हालांकि नौतपा शुरू होन से पहले प्रदेश का तापमान 45 डिग्री के पार चला गया था.

14 में से 7 सालों में नौतपा के दौरान मौसम परिवर्तन

भारत में मान्यता है कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती हैं. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दौरान भीषण गर्मी देखने को मिलती है. हालांकि मध्य प्रदेश में इस दौरान मौसम परिवर्तन भी देखने को मिला है. मध्य प्रदेश में नौतपा के दिनों में पिछले 8 से 10 सालों की बात करें तो औसत तापमान 43 डिग्री रहा है. जबकि 2025 में 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं 14 में से 7 साल ऐसे रहे हैं जब नौतपा के दौरान मौसम में परिवर्तन रहा है. नौतपा के 9 दिन माने जाते हैं. जबकि शुरुआती 5 दिनों के बाद आंधी-बारिश के कारण मौसम परिवर्तन देखा गया है. इस बार भी मौसम विभाग ने 28 मई से प्री मानसून के असर का अनुमान जताया है.

MP के 5 बड़े शहरों का तापमान

  • ग्वालियर 44 °C
  • जबलपुर 43.9 °C
  • भोपाल 43.4 °C
  • उज्जैन 41.8 °C
  • इंदौर 41.6 °C

ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट

नौतपा की शुरुआत के साथ ही 25 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली. मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिन भीषण गर्मी के बाद मौसम करवट लेगा. ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बरसात होने की संभावना है.

ये भी पढे़ं: आग बरसा रहा आसमान! MP में नौतपा की शुरुआत, खजुराहो-नौगांव फिर सबसे गर्म; 44 जिलों में हीट वेव का अलर्ट

ज़रूर पढ़ें