Vistaar NEWS

PM मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश आएंगे, गाडरवाड़ा में 1600 MW की सुपर थर्मल बिजली यूनिट का करेंगे भूमिपूजन

PM Modi

पीएम मोदी

Gadarwara Thermal Power Bhoomipujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रस्तावित प्रोग्राम के मुताबिक प्रधानमंत्री NTPC के सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं. इसके साथ ही वे जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं.

दो इकाइयां प्रस्तावित

नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 3200 मेगावॉट क्षमता का NTPC ने सुपर थर्मल प्लांट स्थापित किया था. इसमें 800 मेगावॉट की 4 यूनिट वर्तमान में कार्य कर रही हैं. ये सेंट्रल इंडिया की सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट में से एक है. यहीं 800-800 मेगावॉट की दो और यूनिट्स स्थापित की जानी है. इसे एनटीपीसी बोर्ड की ओर से अप्रूवल भी मिल गया है. प्रधानमंत्री 6 जून को इसकी दो यूनिट्स का भूमिपूजन कर सकते हैं.

सीएम मोहन यादव ने किया था अनुरोध

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मध्य प्रदेश आने का अनुरोध किया था. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम ने दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर गाडरवाड़ा विद्युत परियोजना की दो यूनिट्स के भूमिपूजन का अनुरोध किया था. आखिरी बार पीएम 17 सितंबर 2025 को धार जिले में आए थे. उन्होंने पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क की सौगात दी थी. मोहन यादव के प्रधानमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश का 8 बार दौरा कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें: जीत के बाद पीएम मोदी से मिले थलापति विजय, इस बात के लिए प्रधानमंत्री को बोला Thank you

Exit mobile version