Vistaar NEWS

MP News: रीवा में ASI पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, पीड़िता बोली- धक्का देकर जान बचाई, मामला दर्ज

crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बिछिया पुलिस थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) राकेश सिंह पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी है.

पीड़िता बोली- धक्का देकर बचाव किया

ASI राकेश सिंह पर आरोप है कि आरोपी जबरन पीड़िता के घर में घुस आया और पानी मांगा. इसी बहाने छेड़छाड़ करने की कोशिश की. नाबालिग पीड़िता ने बताया कि उसने धक्का देकर अपनी जान बचाई और छत पर चली गई. छत पर होने की वजह से वह डर गया कि कहीं उसे कोई पहचान लेगा. विरोध करने पर वह घर से निकलकर चले गया.

पीड़िता ने मां बताई पूरी बात

नाबालिग पीड़िता ने बताया कि रविवार (29 मार्च) को ASI राकेश सिंह उसके घर पहुंचा. उस समय माता-पिता घर पर नहीं थे. मां पड़ोस के घर में गई थीं और पिता ऑटो चलाने के लिए घर से बाहर गए हुए थे. इस घटना के कुछ देर बाद घर लौटी मां को पीड़िता ने पूरी बात बताई.

इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि आरोपी की नजर पहले से ही उस पर थी. एक बार वह अपने चाचा के साथ बिछिया पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने के लिए गई थी. उसके बाद से आरोपी ASI की नजर उस पर है.

ये भी पढ़ें: MP OBC Reservation Case: सप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में किया संशोधन, अंतिम सुनवाई के लिए तारीख तय

मामले की जांच जारी

आरोपी ASI राकेश सिंह के खिलाफ बिछिया पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. सीनियर ऑफिसर्स ने नगर पुलिस अधीक्षक को जांच के लिए कहा गया है. वहीं, पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी आरोपी के खिलाफ शिकायत की जाती है तो तुरंत गिरफ्तारी की जाती है. आरोपी पुलिसकर्मी है इसलिए नहीं पकड़ा गया.

Exit mobile version