Vistaar NEWS

Satna News: सतना रेलवे स्टेशन पर नशेड़ी यात्री का हंगामा, आरपीएफ जवान पर लाठी से किया हमला

RPF Constable Attack

RPF जवान पर शराबी ने किया हमला

इनपुट-प्रशांत सिंह

Satna News: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक यात्री ने आरपीएफ के जवान पर हमला कर दिया. ट्रैक पार करने से रोकने पर आरोपी ने प्रधान आरक्षक की लाठी छीन ली और उन्हीं पर कई वार कर दिए. हालांकि मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तत्काल आरोपी को काबू में कर लिया.

क्या है पूरा मामला?

यह घटना शनिवार की है. आरपीएफ के मुताबिक आरोपी की पहचान 36 वर्षीय बिहारी लाल, निवासी ग्राम बौली, जिला कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है. वह किसी ट्रेन से सतना स्टेशन पर उतरा था और नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान वह ट्रैक पर गिर पड़ा. ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक जी.एन. सिंह और अन्य जवानों ने उसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया और ट्रैक पार नहीं करने की समझाइश दी.

ये भी पढ़ें-एक-दो रुपये के सिक्कों का लेन-देन ना करने वाले सावधान! मऊगंज प्रशासन सख्त, पैसे ना स्वीकारने पर होगी कार्रवाई

शराबी ने प्रधान आरक्षक पर किया हमला

समझाइश से नाराज आरोपी ने अचानक प्रधान आरक्षक के हाथ से लाठी छीन ली और उन पर हमला कर दिया. आरोपी ने कई वार किए, लेकिन अन्य आरपीएफ जवानों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे पकड़ लिया. घटना के समय आरोपी का एक साथी भी उसके साथ मौजूद था. आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर रेलवे अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.

Exit mobile version