रीवा में छाई कमल छाप पाकीजा, लोग कह रहे हैं BJP वाली मिठाई
Rewa Lotus Print Sweets: दिवाली आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है और मिठाई की दुकानें तरह-तरह की मिठाइयों से सज गई हैं. इस बार रीवा में एक ऐसी मिठाई चर्चा में है, जिसे देखते ही लोग कमल का फूल याद कर रहे हैं. छेने से बनी इस मिठाई की बनावट हूबहू कमल जैसी लगती है, इसलिए लोग इसे प्यार से कमल छाप और बीजेपी वाली मिठाई कह रहे हैं. दिवाली के मौके पर इसकी मांग इतनी बढ़ गई है कि दुकानों पर इसे खरीदने के लिए भीड़ लग रही है.
रीवा में इन दिनों कमल के फूल जैसी दिखने वाली मिठाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.
इस मिठाई को कोई कमल छाप मिठाई कह रहा है, तो कोई इसे बीजेपी वाली मिठाई के नाम से पुकार रहा है.
दरअसल, छेने से तैयार होने वाली इस मिठाई की बनावट कमल के फूल जैसी है.
यही वजह है कि इसका नाम लोगों के बीच कमल छाप और बीजेपी वाली मिठाई पड़ गया है.
दिवाली के त्योहार को देखते हुए बाजार में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है.
दुकानदारों के अनुसार, इस मिठाई का असली नाम 'पाकीजा' है.
कमल जैसी आकर्षक बनावट के चलते लोग इसे बीजेपी वाली मिठाई के नाम से ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
त्योहार के मौके पर लोग इसे खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं.
मिलावट के खिलाफ कार्रवाई के बीच रीवा के मिठाई बाजार में कमल छाप मिठाई ने अपनी अलग पहचान बना ली है.