Vistaar NEWS

Rewa: ‘मुझे चॉकलेट-गिफ्ट देते थे…’, मेडिकल स्टूडेंट ने HOD मनोज इंदुलकर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

rewa doctor manoj indulkar harassment case

रीवा: मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने डॉक्टर मनोज इंदुलकर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

Rewa News: मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक स्टूडेंट ने मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर पर गंभीर आरोप लगाये हैं. छात्रा ने वरिष्ठ चिकित्सक और HOD पर गलत इरादे से कमेंट करने गिफ्ट देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए रीवा के अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

‘मेरे कपड़ों पर कमेंट किया करते थे’

मेडिकल छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि काफी महीनों से डॉ. मनोज इंदुलकर सर परेशान कर रहे थे. कुछ समय से मुझे सुसाइड करने का मन कर रहा है. वे मेरे कपड़ों पर, मेरे दिखने पर और पिता पर कमेंट किया करते थे. मुझे चॉकलेट दिया करते थे. मुझे गिफ्ट देने के लिए मेरे घर के नीचे आया करते थे. इस हालात में मैं अस्पताल में काम नहीं कर सकती हूं.

पीड़िता ने आगे बताया कि मनोज इंदुलकर मेरी विभाग डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष हैं. मुझे काफी समय से परेशान कर रहे हैं. पिछले ढाई महीने से कुछ ज्यादा ही परेशान करने लगे थे. साथियों और दोस्तों की मदद की.

डॉक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

इस पूरे मामले पर डॉक्टर मनोज इंदुलकर की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉक्टर ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि यह मेडिकल छात्रा अनुशासन में न होने के कारण इनके ऊपर कार्रवाई की जा रही थी. इसी को लेकर इन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं.

पुलिस का इस बारे में क्या कहना है?

एडिशनल एसपी भावना मरावी ने इस बारे में कहा कि अमहिया पुलिस थाने में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाने पहुंच है. इस बारे में जांच चल रही है. जांच पूरी होने के बाद इस पर कुछ कहा जा सकता है.

Exit mobile version