Vistaar NEWS

रीवा में बीच सड़क मां-बेटी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेम-प्रसंग के चक्कर में युवती ने मां को पहचानने से किया इनकार

Rewa Mother Daughter Public Drama

रीवा में बीच सड़क मां-बेटी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा

Daughter Denies Mother For Affair: रीवा में एक युवती पर प्रेम-प्रसंग का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने अपनी ही मां को पहचानने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार, युवती अपने घर से प्रेमी के साथ जाने के लिए चली गई थी. जिसे उसका परिवार लेने पहुंच गया. इस दौरान चौराहे पर काफी देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. फिलहाल, पुलिस ने मामले को शांत कराया. जानें क्या है पूरा मामला.

जानकारी के अनुसार, यह मामला रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबिया टंकी चौराहे का है. जहां प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने घर से चली आई थी, और जब परिवार वाले उसे वापस ले जा रहे थे, इसी दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. दोनों के बीच विवाद होते देख भारी भीड़ जमा हो गई.

युवती ने मां को ही पहचानने से किया इनकार

इस दौरान युवती ने मां को ही पहचानने से इनकार कर दिया. युवती ने साफ कहा कि वह उन्हें नहीं जानती, इस घटना से मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए. स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए सुरक्षित थाने ले गई.

पुलिस ने शांत कराया मामला

पूछताछ में पता चला कि लड़की सीधी की रहने वाली है, और वह वन स्टॉप सेंटर में रुकी हुई थी. उसकी मां और घर वाले उसे वापस घर ले जाने आए थे. काउंसलिंग के बाद जब मां अपनी बेटी को घर ले जा रही थी, तभी रास्ते में दोनों के बीच फिर से बहस शुरू हो गई. जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया, पुलिस थाने में परिजनों और युवती को बैठाकर विस्तार से काउंसलिंग दी गई और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया.

ये भी पढ़ेंः जेल से छूटने पर ‘हुकुम का इक्का बॉस’ बजाकर बनाई रील, अब पुलिस ने निकाला जुलूस; रीवा में 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 तमंचे बरामद

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है. जिसकी वजह से युवती अपने घर से भागकर रीवा चली आई थी. हालांकि अब युवती को सुरक्षित उसकी मां और परिजनों को सुपुर्द कर रवाना कर दिया गया है.

Exit mobile version