जेल से छूटने पर ‘हुकुम का इक्का बॉस’ बजाकर बनाई रील, अब पुलिस ने निकाला जुलूस; रीवा में 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 तमंचे बरामद

पकड़े गए आरोपियों के पास से 8 देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 15 नग मैगजीन बरामद हुई है. पुलिस आरोपियों को थाने ला कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है.
Police in Rewa have sent a miscreant back to jail after he made a 'reel' following his release from prison.

रीवा में जेल से छूटने के बाद रील बनाने वाले बदमाश को पुलिस ने फिर से जेल भेजा.

MP News: रीवा में आपराधिक प्रकरण में सलाखों के पीछे पहुंचने वाला युवक जब जेल से रिहा हुआ तो उसके साथियों ने जश्न मनाते हुए एक रील बनाई. रील में बॉस हुकुम का इक्का बॉस सॉन्ग लगाया साथ ही बाईक में सवार होकर दर्जनों युवकों ने शहर में हुड़दंग किया. यह पोस्ट तब और चर्चा में आ गई जब फिर वही युवक अवैध हथियार की तस्करी करने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इस बार पुलिस ने उसकी रील बना दी. शहर भर में जुलूस निकाल कर उसे न्यायालय में पेश किया गया और जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

8 तमंचे, 15 मैगजीन बरामद

रीवा की चोरहटा पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दोनों आरोपी अवैध हथियार बेचने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से 8 देसी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस और 15 नग मैगजीन बरामद हुई है. पुलिस आरोपियों को थाने ला कर उनसे पूछताछ में जुटी हुई है.

धार से हथियार बेचने के लिए लाए थे

चोरहटा थाना अंतर्गत बाईपास में दो लोगों के संदिग्ध खड़े होने कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवकों को पकड़ उनकी तलाश ली तो उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए थे. पकड़े गए युवकों के पास से एक-दो नहीं बल्कि 8 देसी पिस्टल, 4 कारतूस और 15 मैगजीन बरामद हुई. जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी निकल कर सामने आई है कि आरोपी धार से बिक्री के इरादे से अवैध हथियार लेकर रीवा आए थे और यहां इच्छुक व्यक्तियों को बेचने की फिराक में थे. पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध रीवा के विभिन्न थानों में अपराध भी दर्ज है. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है. जिसके बाद और भी खुलासे होने की संभावना है.

ये भी पढे़ं: MP News: एमपी के 13 नगर निगमों में नियुक्त हुए 108 एल्‍डरमैन, बैठकों में उठाएंगे जनहित के मुद्दे

ज़रूर पढ़ें