रीवा-सीधी टनल में स्टंट बाजी करने वालों पर पुलिस रखेगी नजर, लगाए जाएंगे बोर्ड, SP बोले- लोगों को किया जाएगा जागरूक

Rewa Sidhi Tunnel Police Action: सोशल मीडिया पर जब खतरनाक स्टंट बाजी करते हुए वीडियो वायरल होता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करती है.
Rewa tunnel surveillance

रीवा-सीधी टनल का वीडियो वायरल

Safety Drive Targets Stunt Drivers: रीवा और सीधी को जोड़ने वाली दोनों जिलों की सीमा पर मोहनिया सुरंग पर बनी टनल विंध्य क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण अवसंरचना परियोजनाओं में से एक माना जाता है. इसके निर्माण से कठिन पहाड़ी और घुमावदार मार्ग समाप्त हो गया है, जिससे रीवा और सीधी के बीच यात्रा सुगम हो गई है और यात्रा का समय काफी कम हो गया है. यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेष रूप से निर्मित इस सुरंग का उपयोग कुछ लोग गलत तरीके से कर रहे क्यों कि यह टनल स्टंट बाजी का केंद्र बन गई है.

दरअसल, आए दिन टनल के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते रहते हैं .जिसमें युवा खतरनाक स्टंट बाजी करते हुए डेंजरस ड्राइविंग करते हुए दिखते है. कई बार इस खतरनाक ड्राइविंग के चलते कई बड़े हादसे भी हो जाते हैं लेकिन रील वाज लोगों को इसे फर्क नहीं पड़ता. बल्कि आए दिन इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म में खतरनाक स्टंट बाजी करते हुए दिख जाते हैं.

टनल पर आए दिन वायरल होते हैं वीडियो

पिछले दिनों की अगर बात करें तो एक युवक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें युवक अपने बाइक का हैंडल छोड़कर नहीं बल्कि सीट पर खड़े होकर खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करता हुआ दिख रहा है और आसपास से दूसरे वाहन भी निकल रहे हैं. जो बेहद ही भयानक और खतरनाक लग रहा है और यह वीडियो न केवल एक बल्कि आए दिन वायरल होते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद होती है कार्यवाही

सोशल मीडिया पर जब खतरनाक स्टंट बाजी करते हुए वीडियो वायरल होता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही करती है. ऐसे कई स्टंट बाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ पहले कार्यवाही हो चुकी है, लेकिन इस कार्यवाही के बाद भी डैंजरस ड्राइविंग करने वाले लोग सुधर नहीं रहे हैं बल्कि लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः लव जिहाद का शिकार हुई रीवा की बेटी, प्रिंस बनकर युवती को फंसाया, फिर शादी के बाद कर दी हत्या! परिजनों ने 15 दिन बाद कब्र से निकाला शव

टनल के पास प्रतिबंधित बोर्ड की होगी कार्यवाही

रीवा जिले के पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार कार्यवाही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस करती है. जो भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते हैं. अब इस पर एक कार्यवाही करते हुए टनल के पास साइनेट बोर्ड भी लगाए जाएंगे. जागरूकता के हिसाब से पुलिस सब अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भी ऐसे खतरनाक स्टंट बाजी ना करने की सलाह देगी. इसके साथ ही ऐसे बोर्ड लगाए जाएंगे, जिसमें यह लिखा हो कि यहां पर स्टंटबाजी या खतरनाक ड्राइविंग करना प्रतिबंधित है. यह आपकी जान के लिए खतरा हो सकता है. इस जागरूकता भरे बोर्ड से युवाओं में सुधार हो सकता है.

ज़रूर पढ़ें