Vistaar NEWS

Satna: दोस्त के साथ संबंध बनाने से किया इनकार, 4 सहेलियों ने छात्रा को लात-घूंसों से पीटा

Satna News

सुनसाल इलाके में छात्रा को पीटा

इनपुट-प्रशांत सिंह परिहार

Satna News: सतना में एक छात्रा से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सतना के कॉलेज में साथ में पढ़ने वाली दो छात्राओं और उनकी दो सहेलियों ने एक छात्रा को अकेले में ले सुनसान जगह पर ले जाकर जमकर पीटा. इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

वीडियो कॉल पर मांगी माफी

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा को उसका एक साथी छात्र WhatsApp पर परेशान कर रिलेशनशिप का दबाव बना रहा था. इनकार करने पर 6 अगस्त को उसकी ही एक सहेली बहाने से स्कूटी पर बैठाकर उसे नगर वन के पास सुनसान इलाके में ले गई. वहां पहले से मुंह ढके खड़ी 3 अन्य लड़कियों ने पीड़िता को घेरकर बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं मारपीट के दौरान आरोपी छात्राओं ने पीड़िता से वीडियो कॉल पर उक्त छात्र से माफी भी मंगवाई.

मारपीट के बाद सेमरिया चौराहे पर छोड़ दिया

आरोप है कि जब ने उसके साथ संबंध बनाने के लिए हामी भर दी, तब उसे सेमरिया चौराहे पर लाकर छोड़ा गया. घटना के बाद पीड़िता चुप रही और डर के कारण परिजन को भी कुछ नहीं बताया. बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिता इलाज के लिए बाहर थे.

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर कोलगवां थाना पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज किया है. पीड़िता की मां की बीमारी और डर के कारण मामला 38 दिन तक दबा रहा. वीडियो रिश्तेदार तक पहुंचने के बाद 11 सितंबर को कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई गई.

कोलगवां थाना प्रभारी सुदीप सोनी ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में आया है. 12 सितंबर को अपराध दर्ज कर लिया गया है. वायरल वीडियो का भी परीक्षण कराया गया है.

ये भी पढे़ं- सागर जहरीली शराब कांड: CM मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए, बदले गए कमिश्नर-आईजी

Exit mobile version