सतना सांसद गणेश सिंह के भतीजे ने दोस्‍तों के साथ ढाबे पर मचाया उत्पात, तलवार-बैट से कर्मचारियों पर हमले का आरोप

MP News: सतना सांसद गणेश सिंह के भतीजे से जुड़े लोगों पर रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबे में देर रात जमकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है.
Incident captured on CCTV

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

MP News: मध्‍य प्रदेश के सतना सांसद गणेश सिंह के भतीजे से जुड़े लोगों पर रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबे में देर रात जमकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है. आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लोगों ने ढाबे में घुसकर कर्मचारियों पर तलवार, बेसबॉल बैट और लाठी-डंडों से हमला किया. पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

देर रात दाबे में पहुंचे हमलावर

ढाबा संचालक के मुताबिक, बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 3:10 बजे हमलावर ढाबे में पहुंचे थे. ढाबा बंद होने के बाद सामान मांगने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी. हमलावरों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ भी की. इस हमले में चार कर्मचारी सुनील अहिरवार, सूरज सिंह गौड़, अंकित अहिरवार और निखिल अहिरवार घायल हुए हैं.

सभी को जिला अस्पताल में किया भर्ती

ढाबा संचालक ने अंकुर सिंह, अमान और अंकित पाल सहित करीब एक दर्जन लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कोलगवां थाना पुलिस आरोपियों की पहचान और मामले की जांच में जुटी है. सांसद गणेश सिंह का भतीजा अंकुर सिंह के हाथ में तलावार लेकर कर्मचारियों कों मरता दिखाई दें रहा है.

ज़रूर पढ़ें