MP News: मध्य प्रदेश के रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते हैं. इस बार सांसद ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘हिंदूस्तान के 56 इंची को कोई नहीं झुका सकता है. सांसद ने कहा कि दो घूंसा मारूंगा तो एलन मस्क भाग जाएगा. उन्हाेंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. शांति से देश को ताकत मिलती है. सांसद ने कहा कि एलन मस्क को भारत की शर्तों पर देश आने की अनुमति मिलेगी, अपनी शर्तों पर नहीं.’
मंच पर उपमुख्यमंत्री राजेद्र शुक्ल भी थे मौजूद
रीवा में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से अपनी बात रखी. इस दौरान मंच पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी मौजूद रहे. सांसद का कहना है कि मस्क को हिंदूस्तान आने के लिए भारत की शर्तों काे अपनाना होगा, यदि वह अपनी शर्तों को हिंदूस्तान पर थोपेंगे तो उन्हें स्वीकार नहीं किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने सामाजिक सौहार्द पर भी विशेष जोर दिया. सांसद ने कहा कि देश में जितना सौहार्द वाला वातावरण होगा, देश उतनी की तरक्करी करेगा.
ब्रिज के भूमिपूजन में शामिल हुए सांसद और उपमुख्यमंत्री
बात दें कि सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपना यह बयान रीवा स्थित लक्ष्मण बाग ट्रस्ट की जमीन के दोनों हिस्साें को आपस में जोड़ने के लिए नदी पर बन रहे ब्रिज के भूमिपूजन कार्यक्रम में दिया है. ब्रिज का भूमिपूजन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया. रीवा में इस ब्रिज के निर्माण के पूरे होने पर लक्ष्मण बाग मंदिर, गौशाला और नवनिर्मित संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और सफर भी आसान हो जाएगा.
ये भी पढे़ं- ‘मुझे तो घर से निकाल दिया…’, रीवा सांसद के बेटे के बगावती सुर, बोले- कोई सुनने वाला नहीं
