होटल में दूसरी युवती के साथ पकड़ा, रीवा में पत्नी ने पति की पिटाई की; कहा- सिम बदलकर लड़कियों से बात करता है
होटल में युवती के साथ पकड़ने जाने पर पत्नी ने पति की पिटाई कर दी.
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक निजी होटल के कमरे में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब एक महिला ने अपने ही पति को दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद महिला ने जमकर हंगामा करते हुए, पति की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. पत्नी का गुस्सा इतने में ही नहीं शांत हुआ और वो पति को पकड़कर थाने ले आई.
पुलिस दोनों से कर रही है पूछताछ
पूरा मामला रीवा के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत पंगत होटल का है. सीधी जिले का रहने वाला एक युवक, होटल के कमरे में एक युवती के साथ मौजूद था. इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई, और उसने पति को दूसरी युवती के साथ देख लिया. पति को दूसरी युवती के साथ देखते ही पत्नी का गुस्सा फूट पड़ा, और होटल परिसर में ही दोनों के बीच जमकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पत्नी हंगामा करते हुए पति की पिटाई कर दी. होटल में मौजूद लोग शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंच गए, फिर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हंगामे के बाद पत्नी अपने पति को लेकर सीधे समान थाने पहुंची, जहां पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है.
‘सिम बदलकर छिप-छिपकर बात करता है’
महिला का कहना है कि दोनों की शादी पिछले साल ही 3 जुलाई को कोर्ट से हुई थी, जो सीधी के ही रहने वाले हैं. कुछ दिन से उसका पति अपना सिम बदलकर उससे छिप छिप कर रह रहा था. मुझे पता चला कि ये लड़कियों से बात करता है, आज मैंने उसे एक होटल में पकड़ लिया. वहीं युवक के साथ मौजूद दूसरी युवती का कहना है कि मेरी युवक से पहचान इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी. इसने मुझे बताया था कि मैं कुंवारा हूं, और मेरी मंदिर में जाकर मांग भी भरी थी.