Rewa: मनोज इंदुलकर को HOD पद से हटाया गया, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाए थे छेड़छाड़ के आरोप

Rewa News: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर को HOD पद से हटा दिया गया है. महाविद्यालय की एक छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे.
manoj indulkar

रीवा: डॉक्टर मनोज इंदुलकर को एचओडी पद से हटाया गया

Rewa News: रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज इंदुलकर को HOD पद से हटा दिया गया है. महाविद्यालय की एक छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में 4 सदस्यीय समिति बनाई थी. उनके स्थान पर डॉक्टर अनुराग चौरसिया को जिम्मेदार सौंपी गई है.

मनोज इंदुलकर के खिलाफ स्टूडेंट ने अमहिया थाना में मामला दर्ज करवाया था. डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं. उनका कोई लेना-देना नहीं है. वहीं, पुलिस की ओर से साफ किया गया था कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इससे पहले उन्हें डीन के पद से हटाया गया था.

जूनियर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

डॉक्टर मनोज इंदुलकर का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसके बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था. वायरल ऑडियो में एक छात्रा से कपड़ों के साइज पूछने और दिवाली पर गिफ्ट देने को लेकर बातचीत किए जाने का दावा किया जा रहा है. इस कथित ऑडियो को लेकर मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर हलचल तेज थी. इसे लेकर जूनियर डॉक्टर ने प्रदर्शन किया था.

इस मामले को लेकर कॉलेज के छात्रों में आक्रोश देखने को मिला. छात्रों ने कहा था कि जब डॉक्टर इंदुलकर पर कार्रवाई नहीं होती है तो प्रदर्शन जारी रहेगा.

क्या है पूरा मामला?

मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा था कि महीनों से डॉ. मनोज इंदुलकर सर परेशान कर रहे थे. कुछ समय से मुझे सुसाइड करने का मन कर रहा है. वे मेरे कपड़ों पर, मेरे दिखने पर और पिता पर कमेंट किया करते थे. मुझे चॉकलेट दिया करते थे. मुझे गिफ्ट देने के लिए मेरे घर के नीचे आया करते थे. इस हालात में मैं अस्पताल में काम नहीं कर सकती हूं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें