Sagar Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुआ शराब कांड इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस हादसे में अब तक कुल 12 लोगों मौत हो गई है. सागर के बंडा तहसील के गुगरा खुर्द गांव में भी तीन लोगों की मौत हुई है. इसमें दो भाइयों की मौत एक ही परिवार में हुई, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. एक भाई का नाम भगवान सिंह और दूसरे भाई का नाम उजियार सिंह था.
दोनों ही भाइयों ने एक साथ जनमाष्टमी के दिन जहरीली शराब का सेवन किया था. तबीयत खराब होने के बाद दोनों को बंडा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक के बाद एक दोनों की मौत हो गई. सबसे दर्दनाक बाद तो यह है कि भगवान सिंह की पत्नी गर्भवती है. मृतक भगवान सिंह की पत्नी के पेट में 8 महीने का बच्चा है. भगवान सिंह की मौत हो जाने के बाद पत्नी चिक चिल्ला रही है रो-रो कर उसका बुरा हाल हो गया है.
त्योहार मनाने वापस घर आया था भगवान सिंह
भगवान सिंह की पत्नी ने कहा कि मैं 8 महीने की प्रेग्नेंट हूं और मेरे पति इंदौर में मजदूरी का काम करते थे. वह रक्षाबंधन में इंदौर से छुट्टी लेकर त्योहार मनाने वापस घर आए थे. जन्माष्टमी के दिन रात को वह शराब पीकर लौटे और सो गए. सुबह भगवान सिंह को उल्टी होने लगी. आनन-फानन में उन्हें बंडा अस्पताल ले जाया गया जहां भगवान सिंह और उजियार सिंह दोनों ने दम तोड़ दिया.
दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो-भगवान दास की पत्नी
भगवान सिंह की पत्नी ने कहा कि मेरा बच्चा इस दुनिया में आने से पहले ही अनाथ हो गया. मैं चाहती हूं कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिन लोगों ने मेरे बच्चे को अनाथ किया है उनको सजा मिले. भगवान की पत्नी ने बताया कि पेट में 8 महीने के बच्चे के अलावा एक उनका और बेटा भी है.
जन्माष्टमी के दिन पी थी शराब
भगवान और उजियार के मामा ने बताया कि दोनों भाइयों ने जन्माष्टमी के दिन शराब पिया था. घर के बाहर शराब की बोतल भी पड़ी मिली है, जिसका सेवन भगवान सिंह और उजियार सिंह ने किया था.
