कुछ दिनों पहले सागर में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोगों का अब भी अस्पताल में उपचार चल रहा है. इस बीच सागर शराब कांड के आरोपी मनीष लोधी पर एक और FIR दर्ज की गई है.
Sagar Liquor Case: दिग्विजय सिंह ने शिवपुरी के लाइसेंसी शराब ठेकेदार जय गुर्जर पर भी सागर एसपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया. उन्होंने सागर एसपी को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके आरोप गलत हैं तो एसपी उन्हें मानहानि का नोटिस दें.
Sagar liquor tragedy: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवांजय राजपूत को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी.
Sagar Liquor Tragedy: सागर में अपराध पर अंकुश लगाने और लोक शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रतिभा पाल ने आयुध अधिनियम, 1959 के प्रावधानों के तहत बंडा एवं बहेरिया थाना क्षेत्रों से संबंधित तीन मामलों में शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी किए हैं
Sagar Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब कांड की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठन किया गया है. हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस विष्णु प्रताप सिंह इस मामले की जांच करेंगे.
कुछ दिन पहले सागर में जहरीली शराब के सेवन से कई लोगों की जान चली गई थी. वहीं अब भी कुछ लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां दो और मरीजों ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया है.
सागर के बंडा विधानसभा में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को जब पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी.
IPS Irshad Wali: इरशाद वली 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. वे मूलत: बिहार के रहने वाले हैं. शुरुआत में वली को नागालैंड कैडर मिला था. उनकी पत्नी सूफिया फारुखी की तैनाती मध्य प्रदेश में है.
कुछ दिनों पहले सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. इस पूरे मामले में आरोपी का खुलासा हो चुका है. प्रशासन ने आरोपी चन्द्रभान राजपूत पर कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया है.
CM Mohan Yadav Action: सागर जहरीली शराब कांड में सीएम मोहन यादव ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही सागर कमिश्नर और आईजी को बदल दिया गया है. दिलीप कुमार नए संभागायुक्त और इरशाद वली आईजी होंगे.