दमोह: दमोह जिले से एक बेहद असंवेदनशील तस्वीर सामने आई है. जिसे देखकर आपको बेहद दुःख होगा. तकलीफ तब और बढ़ जाती है, जब ये संवेदनहीनता हमारे राजनेताओं की तरफ से की गई हो. जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल, जोकि BJP के कद्दावर नेता भी हैं. अभी 2 दिन पहले यानि 12 सितंबर को ही नेता जी का जन्मदिन था.
पहले से विवादों में कक्कू ढाबा
उसी पथरिया विधानसभा क्षेत्र के कक्कू ढाबा में जहां छापा मारने पहुचीं पथरिया पुलिस टीम से ढाबा मालिक ने अभद्रता और गालीगलौज की थी.वहीं पर नेता जी की भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था. चूंकि जन्मदिन होता ही इसीलिए है कि दोस्त/यार आपस में मिल सकें. जिंदगी के कुछ पल कम होने की इस महफ़िल में गाने की खूब चर्चा हुई.
लेकिन जब दमोह के पड़ोसी जिले यानि सागर में जहरीली शराब से काल के गाल में सामने वाले लोगों की मौत से परिजनों की चीख पुकार निकल रही हो. परिवार दुःख में हो, रोटी का एक निवाला हलक नींचे न उतर रहा हो. तो ऐसे माहौल में नेताजी को टोकना जरूरी हो जाता है.
अभी सागर जहरीली शराब कां लोगों के जख्म भरे भी नहीं है,कि नेताओं की मौज मस्ती करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं. बंडा में जहरीली शराब कांड से दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. कुछ लोगों के घरों में तो अभी तेरहवीं तक नहीं हुई है. ऐसे में जिन नेताओं को पीड़ित परिवार की ताकत बनना चाहिए. पीड़ितों को हौसला देना चाहिये. वह मौज कर रहे हैं. नेताजी पीड़ित परिवार के दुःख में शामिल न होकर उनके जले पर नमक छिड़कने वाला यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में गाने के बोल
“अरे पौआ ने पियो घने-घने, बंडा में मर गये कैऊ जने, बिगड़े काम अब कैसे बने, बंडा में मर गये कैऊ जने ”
जानकारी के लिए बता दें जिस ढाबे से अवैध शराब पकड़ी गई थी. उसका नाम कक्कू ढाबा था और उसी ढाबे पर यह बर्थडे चल रही थी. जिस खबर को Vistaar News ने सबसे पहले दिखाया था. उस पर कार्रवाई भी हुई.
लेकिन जब माननीय लोग ही ऐसे लोगों को संरक्षण देंगे तो पुलिस का इक़बाल बुलंद कैसे होगा. जिसके आंगन में जिले के दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधिओ की महफ़िल सजती हो और उसी आरोपी पर अवैध शराब, शासकीय कार्य में बाधा जैसे मुक़दमे चल रहे हों. ऐसे में खाखी वर्दी वाले अफसर कैसे अपना काम कर पाएंगे..?
कई नामी चहरे रहे मौजूद
इस बर्थडे पार्टी में सांसद राहुल सिंह लोधी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, से लेकर तमाम बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, इस जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें लोधी समाज से हुई हैं.
BJP से लड़े चुनाव फिर भी मिला सिर्फ 1 वोट, NOTA ने भी दी कड़ी टक्कर! राजस्थान में गजब नतीजा
