Vistaar NEWS

MP News: जलभराव पर विधायक की अनोखी घोषणा, 1 महीने में समाधान किया तो SDM को मिलेगा ‘सोने’ का मेडल

Damoh

दमोह

MP News: दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से बड़ी दिलचस्प खबर आ रही है. मध्यप्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने अनोखी घोषणा की है. दरअसल, विधायक जयंत मलैया ने कहा कि अगर एक महीने के भीतर जलभराव की समस्या से निपटने में जिला प्रशासन को सफलता मिलती है, तो SDM को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पूर्व वित्तमंत्री और दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया शहर के वार्ड नं 6 सुभाष कॉलोनी में जलभराव के हालातों का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने जलभराव की समस्या को लेकर SDM से फोन पर बातचीत की.

लेकिन बातचीत के दौरान विधायक ने ऐसी घोषणा कर दी, जिसने अब पूरे मामले को चर्चाओं में ला दिया है. दरअसल, विधायक जयंत मलैया ने कहा कि अगर एक महीने के भीतर जलभराव की समस्या से निपटने में जिला प्रशासन को सफलता मिलती है, तो SDM को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा.

पूर्व वित्त मंत्री ने गिनाई सोने की कीमत

पूर्व वित्त मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा-आज की डेट में 10 ग्राम सोना 1 लाख 50 हजार रुपये का है. विधायक की इस अनोखी घोषणा के बाद अब चर्चाओं का बाजार गर्म है. देखना दिलचस्प होगा कि विधायक की इस चुनौती के बाद जिला प्रशासन एक महीने के भीतर दमोह को जलभराव की समस्या से कितनी राहत दिला पाता है.

MP News: शिवपुरी में शराब दुकान में तोड़फोड़ और पुलिस-आबकारी टीम पर हमले में सरपंच समेत 15 गिरफ्तार, महिलाएं भी शामिल

Exit mobile version