सागर शराब कांड के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, 19 लोगों की हुई थी मौत
सागर में होगा बुलडोजर एक्शन
Sagar Sharab Kand: सागर में जहरीली शराब कांड में अब सरकार बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में आरोपियों के अवैध निर्माण और घरों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है. इस एक्शन के पहले पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. बुलडोजर की कार्रवाई आरोपी आशीष साहू, चंद्रभान सिंह राजपूत, मनीष लोधी के यहां की जा रही है.
तीन जगहों पर होगी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, शराब कांड मामले में तीन जगहों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए तीन मजिस्ट्रेट को कमान सौंपी गई है. कार्रवाई में नगर पालिका, राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग और विद्यूत विभाग की टीम शामिल होगी. पूरे मामले में तीन ठिकानों पर कार्रवाई करने के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है.
इन तीनों टीमों में करीब 250 से ज्यादा कर्मचारी शामिल है. जिन इलाकों में कार्रवाई की गई है वहां बिजली बंद कर दी गई है. तीनों जगहों के लिए तीन अलग-अलग जेसीबी लगाई गई है. पूरे इलाके में बैरिकेडिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…