Vistaar NEWS

सागर: न अपना घर है, न बिजली कनेक्शन, फिर भी आ गया 1.39 लाख का बिल, बुजुर्ग ने कलेक्टर से की शिकायत

Elderly complainant

शिकायतकर्ता बुजुर्ग

Sagar News: मध्‍य प्रदेश के सागर में बिजली कंपनी ने एक 75 वर्षीय मजदूर के नाम 1 लाख 39 हजार 232 रुपए का बिजली बिल जारी कर दिया. जबकि बुजुर्ग का कहना है कि उसके घर में बिजली कनेक्शन ही नहीं है. बिल जारी करने के बाद कंपनी ने उसे नोटिस भी भेजे. परेशान बुजुर्ग ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई.

शिकायतकर्ता दुलीचंद पिता फूलचंद सौर (75) निवासी बहेरिया साहनी ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत मंडल के वितरण केंद्र बम्होरी ने वर्ष 2020 में उनके नाम पर बिजली बिल जारी कर दिया था. इसके बाद 20 दिसंबर 2022 को नोटिस दिया गया. फिर 10 सितंबर को एक और नोटिस भेजा गया. इसमें 1 लाख 39 हजार 232 रुपए जमा करने का सूचना पत्र दिया गया है.

अपना घर भी नहीं झोपड़ी में रहते हैं

दुलीचंद ने बताया कि उनके पास अपना घर तक नहीं है. वह गांव में झोपड़ी बनाकर रहते हैं. उनके पास बिजली का कनेक्शन भी नहीं है. इसके बावजूद उनके नाम पर इतना बड़ा बिल जारी कर दिया गया. उनका आरोप है कि बिजली कंपनी के कर्मचारी बिल जमा नहीं करने पर जेल भेजने की बात कह रहे हैं.

दुलीचंद ने कलेक्टर से की शिकायत

पूरी मामले की शिकायत दुलीचंद ने कलेक्टर से की है. उन्‍होंने अपने शिकायती आवेदन में लिखा कि मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बहेरिया वितरण केंद्र से उनके नाम पर वैध कनेक्शन के बिल और नोटिस लगातार भेजे जा रहे हैं. शिकायत में दुलीचंद ने बताया कि अगस्‍त 2020 में बिना किसी मीटर के कनेक्शन के उनके नाम पर बिजली बिल जारी किया था. इसके बाद 20 दिसंबर 2022 को 4,226 रुपये का एक नोटिस दिया गया. शिकायत करने के बाद भी इसको कोई समाधान नहीं मिला सका. वहीं हालही में 10 सितंबर को सीधे उनके खिलाफ 1,39,232 रुपये की वसूली को नोटिस भेजा गया है.

Exit mobile version