Vistaar NEWS

सागर शराब कांड के पीछे यूपी रैकेट का हाथ! कहां से हो रही थी सप्लाई? सामने आए कई नाम

Sagar Sharab Kand

सागर शराब कांड

Sagar Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि सागर के उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से सटे गांवों में यूपी के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था और यह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के बंडा ब्लॉक में सप्लाई करता था.

पिछले दिनों ललितपुर में नकली और अवैध शराब की सप्लाई में ऐसे ही गिरोह को धर दबोचा था, जिसमें आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह सागर के बंडा क्षेत्र में नकली शराब की सप्लाई करते थे. ललितपुर पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि वह ललितपुर निवासी रवि लखेरा और उसकी पत्नी शिवानी लखेरा और चंद्रेश लोधी, मोना राजा के साथ मिलकर ललितपुर में नकली शराब तैयार करते है और नकली शराब पर नकली रैपर, नकली ढक्कनों से सील कर उसके ऊपर नकली क्यू आर कोड विभिन्न प्रकार की लगाकर उन्हें गाड़ियों और बाइक से सागर के विभिन गांवों में सप्लाई करते करते है.

पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

अब तक की हुई जांच में खुलासा हुआ है कि ललितपुर में तैयार की गई नकली शराब सागर के ग्राम बांदरी, ग्राम बढ़ोदिया, ग्राम गूगरा खुर्ग, ग्राम नौराज, बैराज सहित अन्य गावों में सप्लाई करते थे. पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, आरोपी नकली शराब पर नकली रैपर और ढक्कन लगाकर उसे असली शराब की तरह तैयार करते थे. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर इसकी आपूर्ति की जाती थी. पुलिस अब बरामद शराब के नमूने जांच के लिए भेज रही है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब का कहर! 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील

घटना के बाद कई शराब दुकानें सील

बताया जा रहा है कि ललितपुर से लाई गई नकली शराब को बड़े पैमाने सागर के सीमावर्ती गावों खपाया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में छापेमार कार्रवाई शुरु कर दी है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब कहां तैयार की गई, इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे और इसे सागर तक पहुंचाने का नेटवर्क कितना बड़ा है. फिलहाल, घटना के बाद प्रशासन ने भी कार्रवाई तेज कर दी है. सागर में शराब की दुकानों और अवैध शराब के ठिकानों की जांच की जा रही है. स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, कई शराब दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई भी की गई है.

Exit mobile version