Seoni: मौका पाकर जेठ ने कुल्हाड़ी से उतार दी बहू की गर्दन, 15 दिन पहले ही हुई थी शादी

Seoni: जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में एक नवविवाहित महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
Seoni news

फाइल फोटो

Seoni: जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजरी में एक नवविवाहित महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी लगभग 15 दिन पूर्व ही हुई थी और वह अपने ससुराल में रह रही थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान महिला घर में अकेली थी. आरोप है कि परिवार के ही एक सदस्य, जो मृतका के पति का बड़ा भाई बताया जा रहा है, ने किसी विवाद के चलते महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमला इतना गंभीर था कि महिला गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गई.

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. वहीं गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं.

सूचना मिलते ही घंसौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

पुलिस अधीक्षक जानकारी देते हुए बताया

पुलिस अधीक्षक जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पति का बड़ा भाई जिसकी शादी न होने के कारण आहत था उसके छोटे भाई ओर दो छोटी बहन की शादी होने नाराज था कुछ दिन पहले आरोपी का माता पिता से झगड़ा करके चला गया रहा घटना की दिन आरोपी घर वापस आया घर भांजी ओर बहु घर पर अकेली थी कुछ बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें आरोपी ने छोटे भाई की पत्नी के गले मे कुल्हाड़ी के वार कर दिया वार से गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: मांग भरते ही रोने लगी थी ट्विशा! घूम-घूम कर करवाया था फोटो शूट, इमोशनल कर देगा शादी का वीडियो

ज़रूर पढ़ें