Vistaar NEWS

MP में सरकारी स्कूलों में आज से राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव की शुरुआत, CM मोहन यादव बोले- 4 लाख बच्चों को देंगे साइकिल

CM Mohan Yadav inaugurated the admission festival in government schools in MP from today.

CM मोहन यादव ने MP में सरकारी स्कूलों में आज से प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया.

MP News: मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में आज से राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव की शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मॉ़डल स्कूल में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया. हालांकि ज्यादातर सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव की शुरूआत 02 अप्रैल को होगी. स्कूलों में बच्चों का तिलक लगाकर फूल से स्वागत कर आरती उतारी जाएगी. बच्चों को गिफ्ट देकर स्कूल आने को लेकर प्रेरित किया जाएगा.

CM ने 4 लाख बच्चों को साइकिल देने का वादा किया

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों को साइकिल बांटी. इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चार लाख बच्चों को साइकिल देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बच्चों को साइकिल इसलिए बांटी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई में कोई भी बाधा ना पहुंचे. इसके साथ ही सीएम ने मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटने का भी वादा किया है. सीएम ने बताया कि इसके लिए डाई सौ करोड़ रुपये के बजट का अलग से प्रावधान किया गया है.

टीचर्स की ट्रेनिंग के कारण आज नहीं हो सका भव्य स्वागत

सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव की शुरूआत भले ही आज से हुई है. लेकिन स्कूलों में बच्चों का पहले दिन स्वागत सामान्य तरीके से ही किया गया. औपचारिकता भर के लिए आज बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश करा दिया, क्योंकि सरकारी स्कूल में शिक्षक एक दिन की जनगणना ट्रेनिंग पर हैं.

48 में से 42 शिक्षक ट्रेनिंग पर हैं

शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चूनाभट्टी में स्कूल में अतिथि शिक्षकों के साथ 48 शिक्षक हैं. जिसमें 42 शिक्षक जनगणना ट्रेनिंग पर हैं, स्कूल के प्रिसिंपल केसी तिवारी का कहना है कि प्रवेश उत्सव से पहले 31 मार्च को अचानक से शिक्षकों के पास जनगणना ट्रेनिंग के मैसेज पहुंचे. सभी 42 शिक्षकों को एक साथ ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ा. इसलिए प्रवेश उत्सव कल यानि 02 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा.

ये भी पढे़ं: MP News: बड़वानी में प्री टर्म जन्मे नवजात को 83 दिनों बाद डिस्चार्ज किया गया, जन्म के समय केवल 500 ग्राम था वजन

Exit mobile version