Vistaar NEWS

‘गिरिबाला सिंह ने शादी में खर्च के नाम पर 2 लाख मांगे’, ट्विशा के परिजनों के आरोप पर CBI करेगी जांच

Giribala Singh and Twisha Sharma (File Photo)

गिरिबाला सिंह और ट्विशा शर्मा(File Photo)

MP News: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) आज से जांच शुरू करेगी. सीबीआई मंगलवार से ट्विशा की मौत के मामले की जांच शुरू करेगी. जांच एजेंसी के सामने सबसे बड़ा काम 12 मई की रात को ट्विशा की मौत से पहले की घटनाओं के क्रम सीक्वेंस ऑफ इवेंट्स को फिर से जोड़ना है. सूत्रों के मुताबिक, शादी के तुरंत बाद से ही ट्विशा और समर्थ के बीच विवाद शुरू हो गया था. जनवरी से मार्च के बीच ट्विशा को लगातार तानों का सामना करना पड़ा. ट्विशा ने इन आरोपों के बारे में अपने माता-पिता से शिकायत भी की थी.

CBI फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच करेगी

ट्विशा ने अपने पिता को यह भी बताया था कि समर्थ उसे खर्च के लिए कोई पैसे नहीं देता था. इसके बाद ट्विशा के पिता, नवनिधि शर्मा ने उसके बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे. सीबीआई इन दावों की पुष्टि के लिए वित्तीय लेनदेन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस की जांच करेगी. सूत्रों का कहना है कि समर्थ को हिरासत में लेने के बाद, जांचकर्ताओं को मामले के कई पहलुओं को आपस में जोड़ना होगा.

शुरू में इन आरोपों पर सीबीआई कर सकती है जांच

शुरुआती संबंध- ट्विशा और समर्थ की मुलाकात कैसे हुई थी? शादी के खर्चों का पूरा विवरण क्या है?

दहेज का आरोप-ट्विशा के परिवार का दावा है कि समर्थ की मां ने शादी के खर्च के नाम पर 2 लाख रुपये के दहेज की मांग की थी. यदि ऐसा हुआ था, तो क्या इसका कोई वित्तीय लेनदेन का सबूत है?

मारपीट का दावा– परिवार का यह भी आरोप है कि समर्थ ने ट्विशा के साथ मारपीट की थी और 22 अप्रैल को उसने आश्वासन दिया था कि वह दोबारा ऐसा कभी नहीं करेगा. इस संबंध में समर्थ और ट्विशा के परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे और उनका मिलान क्रॉस-वेरिफिकेशन किया जाएगा.

12 मई की रात को क्या हुआ था?

ट्विशा के पिता ने बताया कि रात करीब 9:40 बजे उनकी बेटी ने उनके फोन पर व्हाट्सएप कॉल किया था. यह कॉल उनकी पत्नी ट्विशा की मां ने उठाया था और उन्हें बैकग्राउंड में समर्थ के चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी.

सीडीआर की जांच– सीबीआई कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स CDR का विश्लेषण करेगी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट– जांच एजेंसी दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करेगी और इसकी तुलना पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से करेगी. जांच एजेंसी जल्द ही समर्थ की मां ट्विशा की सास गिरी बाला सिंह को भी समन जारी करेगी.

ये भी पढ़ें: ट्विशा मामले में CBI ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से टेकओवर लिया केस, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?

Exit mobile version