ट्विशा मामले में CBI ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से टेकओवर लिया केस, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?
ट्विशा शर्मा केस में CBI ने FIR दर्ज की.
CBI Registers Case in Twisha Matter: एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है. सोमवार रात सीबीआई ने मामले में आरोपी पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. सीबीआई ने भोपाल पुलिस से केस टेकओवर कर लिया है. साथ ही भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में दर्ज केस को रिरजिस्टर किया है. इसके साथ ही अब पूरे मामले की जांच सीबीआई विस्तृत रूप से करेगी.
SIT ने किया रिक्रिएशन
सीबीआई के टेकओवर से पहले एसआईटी ने अंतिम चरण में केस में रिक्रिएशन किया. सोमवार रात एसआईटी की टीम ने गिरिबाला सिंह के घर पहुंची. एसआईटी ने घटना के स्पॉट पर जाकर पूरे घर की तलाशी ली. टीम ने सुसाइड नोट के लिए पूरे घर सर्च किया. इसके साथ ही समर्थ के मोबाइल, लैपटॉप समेत कई अन्य चीजों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके साथ ही समर्थ का पासपोर्ट जब्त कर लिया है. एसआईटी ने रिक्रिएशन से पहले आरोपी समर्थ सिंह से 3 घंटे तक पूछताछ की.
मां को देखकर भावुक हुआ समर्थ
सोमवार रात एसआईटी की टीम समर्थ को लेकर उसके घर रिक्रिएशन के लिए पहुंची थी. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान घर पर अपनी मां और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को देखकर समर्थ भावुक हो गया. हालांकि जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने समर्थ को गिरिबाला सिंह से ज्यादा बात नहीं करने दी.
7 दिन की पुलिस रिमांड पर है समर्थ
बता दें कि ट्विशा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है. आज रिमांड का तीसरा दिन है. पुलिस लगातार समर्थ से केस के विभिन्न पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है. इस दौरान समर्थ ने खुद को निर्दोष बताया है. समर्थ का कहना है कि ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड की थी और प्रेग्नेंसी के बाद उसका बर्ताव बदल गया था. ट्विशा घरेलू जिंदगी नहीं जीना चाहती थी.
सुप्रीम कोर्ट ने बयानों से बचने की दी हिदायत
ट्विशा की मौत के मामले में इसके पहले सुप्रीम कोर्ट में 25 मई को सुनवाई हुई. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने दोनों परिवारों के लोगों को बयानों से बचने के लिए कहा है. साथ ही मीडिया को भी हिदायत दी है कि परिजनों का इंटरव्यू ना करें और मीडिया ट्रायल से बचें. बता दें कि ट्विशा की मौत का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. इसके पहले शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वत: संज्ञान लिया था.
ये भी पढे़ं: Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मामले में रिटायर्ड जज सास को हाई कोर्ट का नोटिस, अब 27 मई को होगा फैसला