Vistaar NEWS

MP News: रिटायर्ड जज की बहू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मल्टीपल इंजरी, परिजन बोले- जब तक कार्रवाई नहीं होती, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे

Twisha's family has accused her husband Samarth Singh and in-laws of murder.

ट्विशा के परिजनों ने पति समर्थ सिंह और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.

MP News: राजधानी भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल इंजरी निकली है. हालांकि रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई है. वहीं परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है. ट्विशा के परिवार वाले रातभर थाने में ही बैठे रहे.

‘समर्थ सिंह ने गला दबाकर ट्विशा की हत्या की’

परिजनों ने ट्विशा शर्मा के परिवार वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करके हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने कहा, ‘ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने गला दबाकर हत्या की है. ये दहेज हत्या है, पुलिस बिकी हुई है. आरोपियों का पूरा घर सील होना चाहिए. महिला थाने में भी एक महिला की हत्या के बाद भी केस दर्ज नहीं किया जा रहा है. बेटी प्रग्नेंट थी और ये बेटे को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे.’

‘समर्थ सिंह गे है, उसके अपने दोस्त के साथ संबंध हैं’

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा कि बेटी को पिछले की दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि ये भी बात सामने आई है कि समर्थ सिंह गे और उसका अपने दोस्त के साथ संबंध है. समर्थ की मां गिरिबाला सिंह ने एकदम नॉर्मल तरीके से हम लोगों को फोन किया और बस इतना कहा कि शी इज नो मोर. परिजनों ने बताया कि अगर ट्विशा ने फांसी लगाई है तो उसके आसपास स्टूल, कुर्सी या फिर कोई ऐसी चीज होने चाहिए थी, जिसपर चढ़कर उसने फंदा लगाया हो. लेकिन पुलिस को ऐसी कोई भी चीज नहीं मिली है. जिस रस्सी से ट्विशा ने फांसी लगाई, वो रस्सी कहां है. ट्विशा दो पोन रखती थी. लेकिन उसका दूसरा फोन भी नहीं मिला है.

‘जब तक हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे’

ट्विशा की मां ने बताया कि उसे लगातार ससुराल में परेशान किया जा रहा था. मां ने बताया कि ट्विशा ने फोन पर कहा था कि वो बहुत परेशान है और अब सहन नहीं हो रहा है. आप लोग मुझे ले जाइए. इसके पौने घंटे बाद ही मौत की खबर आ गई है.

वहीं मौत के बाद से ट्विशा के परिजन भोपाल आए हुए हैं. परिजन थाने के सामने हाथों में तख्तियां लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. परिजनों ने पुलिस पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है.

ये भी पढे़ं: देवास में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से भीषण आग; 4 लोगों के मौत की खबर, 20 से ज्यादा घायल

Exit mobile version