Vistaar NEWS

Bhopal: भोपाल के गांधी नगर में दो गायों की चोरी से बढ़ा तनाव, फार्म हाउस पर मिली खून और घंटियां, बजरंग दल ने थाने में दिया धरना

Bajrang Dal Protest

बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

Bhopal News: भोपाल के गांधी नगर इलाके में दो गायों की चोरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. शनिवार को एक फार्म हाउस में गायों की घंटियां और पास ही बड़ी मात्रा में खून मिलने के बाद माहौल और गर्म हो गया. आशंका जताई जा रही है कि गायों को काटकर तस्करी के लिए ले जाया गया, हालांकि अब तक पुलिस किसी भी आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है.

थाने में बजरंग दल का धारना प्रदर्शन

इस घटना को लेकर नाराज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को गांधी नगर थाने में धरना दिया. उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, सख्त धाराएं लगाने और मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग करते हुए एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह को ज्ञापन सौंपा.

गायों के गायब होने से मचा बवाल

पुलिस के अनुसार, फरियादी बद्रीप्रसाद भिलाला ने बताया कि वह अचारपुरा रोड स्थित गोदरमऊ क्षेत्र के निवासी हैं और खेती करते हैं. शुक्रवार रात उन्होंने अपनी गायों को खेत के पास बांधा था, लेकिन सुबह दोनों गायें वहां से गायब थीं.

फार्म हाउस में मिले सबूत

खोजबीन के दौरान पास के जैन फार्म हाउस में गायों के गले की घंटियां मिलीं. वहीं आसपास खून और कुछ अवशेष भी पाए गए, जिससे उनके काटे जाने की आशंका और गहरा गई. गांधी नगर थाने के टीआई ब्रजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं- MP News: एमपी के इस जिले में डेढ़ साल तक बंद रहेगा चंबल नदी का पुल, 5 किमी लंबे चक्कर के बाद मिलेगा हाईवे का रास्‍ता

Exit mobile version