Vistaar NEWS

बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा

Symbolic picture.

सांकेतिक तस्वीर.

MP News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद दो राहगीर आपस में भिड़ गए. दोनों ने दावा किया कि उन्होंने ही घायल को सही समय पर अस्पातल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी है. इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश की चलाई जा रही राहवीर योजना है. जिसके तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये मिलता है. दोनों ही अब 25 हजार की धनराशि पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं.

दो दावेदारों का 25 हजार पर दावा

विकास पटेल नाम के एक दावेदार का कहना है कि उसने अंजड़ थाना क्षेत्र के मेहगांव डेब गांव के पास घायल को सड़क पर पड़ा देखा था. जिसके बाद एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई, जिसके बाद उसने खुद ही मानवता का परिचय देते हुए ‘गोल्डेन ऑवर’ में गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया. विकास पटेल का दावा है कि वही राहवीर योजना के तहत मिलने वाले 25 हजार के असली हकदार हैं.

वहीं दूसरी तरफ विकास कुशवाहा नाम के एक और शख्स ने दावा किय है कि उसने घायल को अस्पताल पहुंचाया है. इसलिए असली हकदार वही है. पुलिस को दिए बयान के मुताबिक वह घायल होने वाले सुनील के पीछे ही अपनी गाड़ी से जा रहे थे. जैसे ही हादसा हुआ उन्होंने भी पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन देर होने के कारण वे खुद ही अपनी गाड़ी से लेकर सही समय पर अस्पताल पहुंचे.

दोनों लोग घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे थे

पूरा मामला अंजड़ थाना क्षेत्र के मेहगांव डेब गांव के पास का है. यहां पिकअप और बाइक की टक्कर से हादसा हो गया था. जिसमें सुनील नाम का एक शख्स घायल हो गया था. जानकारी के मुताबिक विकास पटेल और विकास कुशवाहा दोनों ही घायल सुनील को लेकर अस्पताल पहुंचे थे. हाालंकि जिस गाड़ी में घायल को लाया गया है, वह विकास पटेल की थी. बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर घायल को सही समय पर अस्पताल पहुंचाया. ऐसे में दोनों को ही इनाम की राशि आधी-आधी बांटी जा सकती है.

बता दें मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सड़कों पर हादसे में घायलों की मदद करने के लिए राहवीर योजना चलाई जा रही है. इस योजना के तहत गोल्डेन ऑवर में घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में बिना लाइसेंस गंदगी में चल रही कुल्फी फैक्ट्री सील, रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज एक साथ मिले

Exit mobile version