Vistaar NEWS

महाकाल मंदिर की जमीन पर होटल बनाने के मामले पर BJP विधायक की सफाई, उमंग सिंघार ने साधा निशाना

ujjain mahakal mandir parkinig land hotel issue alot bjp mla chintamani malviya clearification

महाकाल मंदिर की पार्किंग की जमीन पर होटल बनाने का मामला

MP News: उज्जैन के महाकाल मंदिर की जमीन का सौदा गलत तरीके से करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि हरिफाटक क्षेत्र में स्थित पार्किंग की 45 हजार स्क्वायर फीट जमीन को पहले निजी बनाया गया. फिर इसे आलोट से बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय की कंपनी के नाम कर दिया गया. अब इस भूमि पर होटल बनाने की तैयारी की जा रही है. इस पूरे मामले में विधायक की सफाई आई है. उन्होंने इसे साजिश करार दिया है.

बीजेपी विधायक ने क्या कहा?

बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने मंगलवार (19 मई) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश की जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि मंदिर की पार्किंग की जमीन है, ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है. ये सब सच नहीं है, महाकाल मंदिर की जमीन उससे एक किमी दूर है. आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे भूमि का खसरा भी शामिल है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास 75 साल की सर्च रिपोर्ट है. दस्तावेजों के मुताबिक ही रजिस्ट्री कराई गई है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि राजनीतिक शख्सियत अपने विरोधियों को परेशान करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: महाकाल मंदिर में धनवर्षा! दान के टूटे सारे रिकॉर्ड, 4 साल में आंकड़ा 60 करोड़ के पार निकला

उमंग सिंघार ने साधा निशाना

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी और विधायक पर निशाना साधा है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मंदिर की पार्किंग के लिए उपयोग की जा रही सरकारी भूमि को ऐसी कंपनी को बेच दिया गया, जिसका संबंध बीजेपी के विधायक से है. जिस जमीन को सरकारी भूमि के तौर पर तय किया गया किया था. पहले उसे निजी बनाया गया. इसके बाद यूटोपिया होटल एंड रिजॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया गया. इस कंपनी के डायरेक्टर्स में आलोट से विधायक चिंतामणि मालवीय भी हैं.

Exit mobile version