Ladli Behna Yojana 40th Installment: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को तीज के त्योहार की सौगात दी है. आगर मालवा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी कर दी है. हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये की राशि अंतरित की गई.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में "लाड़ली बहना योजना" के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1835 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की।
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 13, 2026
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹226 करोड़ की लागत के 33… pic.twitter.com/BBE3szIcnR
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिखा कि आज आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1835 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की.
इसके साथ ही सीएम ने 226 करोड़ रुपये की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28 करोड़ रुपये की लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है.विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए.
अब तक योजना की 39 किस्तें जारी
लाडली बहना योजना की अब तक 39 किस्तें जारी हो चुकी हैं. इस योजना की शुरुआत जून 2023 से हुई. शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये की राशि दी जाती थी. इसके बाद अक्टूबर 2023 में इस राशि में 250 रुपये को इजाफा किया गया. जिसके बाद किस्त 1250 रुपये हो गई. साल 2025 में फिर एक बार लाडली बहना योजना की राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की. वर्तमान में हर लाडली बहनों को 1500-1500 की राशि अंतरित की जाती है.
ये भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: योजना से कितना बदला बहनों का जीवन? सरकार कराएगी विशेष सर्वे, एआईजीजीपीए को सौंपा जिम्मा
बैंक खाते में राशि आई कैसे चेक करें?
- लाडली बहना योजना की राशि बैंक खाते में आयी या नहीं इसे चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करना होगा.
- इसके बाद ‘भुगतान एवं आवेदन की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करना होगा.
- यहां समग्र आईडी और रजिस्ट्रेशन नंबर एवं कैप्चा एंटर करना है.
- रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को एंटर करना होगा. इस तरह खाते की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
