Dewas TI Murder Case: देवास टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर ‘अक्कू’ का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया है. घटना बरोठा थाना क्षेत्र की है. आरोपी के पैर में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार SIT टीम ट्रक ड्राइवर गजेंद्र रावत उर्फ अक्कू को लेकर आलीराजपुर से देवास जिले के खातेगांव आ रही थी. इस दौरान बरोठा थाना क्षेत्र में राजोदा के पास पुलिस की गाड़ी टायर पंचर हो गया. पुलिसकर्मी ने वाहन रोका और गाड़ी का टायर बदलने लगे. आरोपी ट्रक ड्राइवर ने टॉयलेट जाने की बात कही. जैसे ही पुलिसकर्मी अक्कू को रोड के साइड में ले गया तो उसने रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की.
पुलिस ने जब आरोपी को रोकने की कोशिश की तो उसने फायर कर दिया. एसआईटी ने जवानों ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इस जवाबी कार्रवाई में ट्रक ड्राइवर के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. इसके बाद टीम ने उसे घेराबंदी करके दबोच लिया. उससे सर्विस रिवॉल्वर छीन ली गई. उसे प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: देवास TI हत्याकांड में ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने अलीराजपुर से 4 आरोपियों को दबोचा
परिजनों ने की CBI जांच की मांग
ट्रक ड्राइवर ‘अक्कू’ के साथ-साथ सह चालक नीरज रजक का भी एनकाउंटर कर दिया गया है. वह भी पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था. सीएम मोहन यादव ने आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही है. इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है. वहीं परिजनों की मांग है कि CBI मामले की जांच करे. दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. इसके साथ ही शराब माफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलना चाहिए.
