देवास TI मर्डर केस में आलीराजपुर से ट्रक मालिक गिरफ्तार, आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का आया बयान

Dewas TI Murder Case: देवास जिले के खातेगांव थाना टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. आयशर ट्रक मालिक कैरम सिंह को आलीराजपुर के बेहड़वा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब ले जा रहे ट्रक की पायलटिंग करने का आरोप है.
Dewas TI Murder Case Rahul Jaiswal Denies Allegations

देवास टीआई हत्याकांड मामले में कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल ने दी सफाई

Dewas TI Murder Case: देवास जिले के खातेगांव थाना टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. आयशर ट्रक मालिक कैरम सिंह को आलीराजपुर के बेहड़वा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. शराब ले जा रहे ट्रक की पायलटिंग करने का आरोप है. वहीं, हरदा कलेक्टर ने पाटेन्द्र जायसवाल की टिमरनी स्थित तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं. सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल सहित दो आबकारी आरक्षक भी सस्पेंड किए गए हैं.

कांग्रेस नेता की सफाई आई सामने

देवास मर्डर केस मामले में टिमरनी से कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आ रहा है. अब इस मामले में उनकी सफाई सामने आई है. उन्होंने वीडियो जारी करके कहा कि मुझे सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि मेरा शराब कांड में मेरा नाम आ रहा है. मेरे पास शराब ठेकेदारी का कोई लाइसेंस नहीं है. मैं बस का व्यापारी हूं. मेरा ट्रैवल्स का बिजनेस है और पेट्रोल पंप है. मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है.

मुकेश नायक ने साधा निशाना

देवास में अवैध शराब तस्करी और पुलिस जवान की हत्या के मामले में कांग्रेस ने सरकार पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा है कि सरकार जांच करे, किसी का भी नाम आ रहा हो कार्रवाई करे, कानून व्यवस्था किसी का विशेषाधिकार नहीं है. नायक ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अवैध शराब तस्करी का समानांतर बिजनेस चल रही है. सरकार ने जिन 15 स्थानों को पवित्र मानकर शराबबंदी की है, वहां होम डिलीवरी और ज्यादा व्यवस्थित हो गई है. उज्जैन जैसे शहर में रात 2 बजे भी एक मिनट में शराब मिल जाती है, ये धंधा बीजेपी से जुड़े लोगों ने खड़ा किया है.

ये भी पढ़ें: देवास TI हत्याकांड: पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया, कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का निकला कनेक्शन

सीएम ने किया एक करोड़ रुपये का ऐलान

सीएम मोहन यादव ने टीआई की हत्या पर दुख और संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही शोकाकुल परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान किया है. इसके साथ ही मृतक टीआई की पत्नी के लिए SI के पद पर अनुकंपा नियुक्ति की घोषणा की है. मुख्यमंत्री का कहना है कि अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें