Vistaar NEWS

Ratlam News: 7.5 करोड़ की जूलरी लूट का 48 घंटे में खुलासा, सराफा कारोबारी का स्टाफ ही निकला मास्टरमाइंड

ratlam

ratlam

Ratlam News: रतलाम में साढ़े सात करोड़ रुपए के सोने की लूट का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से साढ़े पांच करोड़ रुपए का सामान बरामद किया है. एक अन्य आरोपी फरार है.

यह है पूरा मामला

दरअसल, रतलाम के सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया उज्जैन के बड़नगर से बस में सवार होकर रतलाम लौट रहे थे. इस दौरान आरोपियों ने साढ़े सात करोड़ रुपए के सोने से भरा बैग लूट लिया. पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि व्यापारी की दुकान में काम करने वाला कर्मचारी रोहित नायक ने ही यह साजिश रची थी. उसे सराफा कारोबारी के मूवमेंट के बारे में पूरी जानकारी थी.

कैसे हुई लूट?

इस मामले में रतलाम पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सोने के 238 नग जेवरात, वजन 4.167 किलोग्राम, चांदी के 183 नग जेवरात, वजन 4.047 किलोग्राम, कुल 421 नग सोने-चांदी के आभूषण, वजन 8.214 किलोग्राम सहित लगभग 5 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है.

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वहीं, रोहित नायक के साथ प्लानिंग में शामिल अभिजीत उर्फ अभय रतलाम के गणेश मार्केट में ही चाय की दुकान चलाता है. अभिजीत ने रोहित को अपने पाले में करके व्यापारी की सारी जानकारी जुटाई थी. इसके बाद लूट की योजना बनाई.

फिर रतलाम के कोर्ट चौराहे पर स्थित राहुल गुर्जर की दुकान पर पूरी प्लानिंग हुई. कारोबारी बड़नगर से बस में सवार हुआ था. आरोपी भी वही से सवार होकर पीछे की सीट पर बैठ गए थे. रेन फंटे के पास आरोपियों ने बस रुकवाई और व्यापारी के सोने से भरे बैग लेकर भाग गए. नीचे रवि उर्फ बबला गुर्जर ने उनके भागने के लिए बाइक उपलब्ध करवाई.

एनएनजी गैंग का हाथ

लूट के बाद आरोपियों की प्लानिंग थी कि इंदौर में रुकेंगे. इनके प्लान में गौरव गुर्जर भी शामिल था. वह इंदौर में ढाबा चलाता है. पुलिस की दबिश बढ़ी तो वहां न जाकर दूसरी जगह चले गए. सभी आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं. ये लोग एनएनजी ग्रुप बनाकर वारदात की प्लानिंग करते थे।इस मामले में लूट का पूरा माल बरामद नहीं हुई है.

पुलिस गौरव गुर्जर की तलाश कर रही है. अभी रोहित नायक, अभिजीत, राहुल, यशवंत, वीर, मोहम्मद उमर और रवि गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-EPFO News: देश में 20 लाख से ज्यादा EPF खाते हुए बंद, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं? ऐसे चेक करें PF स्टेटस

Exit mobile version